काम की बात: बिना इंटरनेट के भी आप देख सकते हैं यूट्यूब पर वीडियो, जानिए क्या है ट्रिक

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Fri, 29 Oct 2021 11:08 AM IST
YouTube tips and tricks How to watch offline video on YouTube know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के क्षेत्र में यूट्यूब एक बड़ा बदलाव लेकर आया है। आज दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स इसका नियमित तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। एजुकेशन से लेकर किसी स्किल को सीखने तक आज हर व्यक्ति इसकी मदद ले रहा है। यही एक वजह है, जिसके चलते आज यूट्यूब का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। दुनिया भर में इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से कई वीडियो क्रिएटर एक अच्छी आमदनी भी कर रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो यूट्यूब के पास 2 बिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। इसी कड़ी में आज हम एक ऐसी ट्रिक के बारे में बात करने वाले हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से यूट्यूब पर ऑफलाइन वीडियो देख सकेंगे। यूट्यूब पर ऑफलाइन वीडियो को देखना काफी आसान है। इसके लिए आपको कुछ ज्यादा करने की जरूरत नहीं है। बस कुछ स्टेप्स फॉलो करना है, जो हम आगे बताने वाले हैं -

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    इन स्टेप्स को फॉलो करके आप यूट्यूब पर देख सकते हैं ऑफलाइन वीडियो

    यूट्यूब पर ऑफलाइन वीडियो देखने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में यूट्यूब एप को खोलना है।अब आप जिस वीडियो को ऑफलाइन देखना चाहते हैं, उसे प्ले करें।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    वीडियो के नीचे आपको डाउनलोड का ऑप्शन नजर आएगा।आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपसे वीडियो क्वालिटी के बारे में पूछा जाएगा, जिसमें आप उसे डाउनलोड करना चाहते हैं।