WiFi राउटर की LED लाइट से गायब हो सकता है आपका डाटा

अगर आपको लगता है कि आपके घर पर लगा वाई-फाई या फ्री वाई-फाई का राउटर सेफ है तो आप गलत हैं। दरअसल वाई-फाई राउटर से भी आपका डाटा लीक हो सकते हैं। वैज्ञानिकों ने पहली बार बताया है कि किसी भी साधारण राउटर से आपके कंप्यूटर-मोबाइल में मौजूद फाइलें, पासवर्ड या अन्य महत्वपूर्ण डाटा चोरी किए जा सकते हैं।

इजराइल के बेन-गुआरियन यूनिवर्सिटी ऑफ नेवेव (बीजीयू) में शोधकर्ताओं ने ऐसा प्रयोग करके दिखाया है। उन्होंने बताया है कि राउटर में लगी एलईडी लाइट से "xLED" कोड नाम के मालवेयर तैयार किए जा सकते हैं और इन मालवेयर को आसानी से आपकी डिवाइस में पहुंचाया जा सकता है।

यदि एक बार नेटवर्क डिवाइस में यह मालवेयर चला गया तो हैकर राउटर की एलईडी लाइट को अपने कब्जे में ले लेगा और उसे कंट्रोल करेगा। बता दें कि राउटर में नेटवर्क का स्टेटस पता करने के लिए इंडिकेटर्स लगे होते हैं।