नहीं छूट रही है सिगरेट की लत, ये 5 ऐप करेंगे मदद

हर साल 31 मई को हम विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाते है। हर साल में तंबाकू छोड़ने का संकल्प लेते हैं लेकिन अगले ही दिन यानी 1 जून से तंबाकू किसी ना किसी रूप में लेना शुरू कर देते हैं। कई बार हम सिगरेट-तंबाकू छोड़ना तो चाहते हैं लेकिन चाहकर भी नहीं छोड़ पाते हैं। हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक 1 सिगरेट जिंदगी के 11 मिनट और सिगरेट का पैकेट 3 घंटे 40 मिनट जिन्दगी का छीन लेता है। तो चलिए आज हम आपको उन 5 ऐप के बारे में बताते हैं जो सिगरेट का त्याग करने में आपकी मदद करेंगे।

Quit Smoking: Cessation Nation
इस ऐप की प्ले स्टोर पर 4.5 रेटिंग है। यह ऐप आपको बताएगा कि आपने कब सिगरेट छोड़ी है और उस दिन से अभी तक आपके कितने पैसे बचे। आपके राज्य में कितने लोग सिगरेट पी रहे हैं और कितने लोगों ने छोड़ दिया है। इस ऐप की मदद से आप उन लोगों के ग्रुप से जुड़ सकते हैं जो स्मोकिंग छोड़ना चाहते हैं। इस ऐप में सिगरेट से ध्यान हटाने के लिए गेम भी दिया गया है।

Smoke Free
स्मोकिंग की लत छुड़ाने के लिए गूगल प्ले-स्टोर पर एक ऐप स्मोक फ्री भी है। यह ऐप भी आपको स्मोकिंग ना करने के कारण बचे पैसों की जानकारी देगा, इसके अलावा आपने अभी तक कितनी सिगरेट नहीं पी है? आपकी सेहत में कितनी सुधार हो रही है? ऐसी जानकारी इस ऐप से आपको मिलेगी।