Plug Pins: फोन चार्जर में 2, लेकिन लैपटॉप में 3 पिन क्यों? तीसरे पिन का राज नहीं जानते 90% लोग
Mobile Charger 2 Pin logic:
क्या आपने कभी गौर किया है कि मोबाइल चार्जर में सिर्फ 2 पिन और लैपटॉप या फ्रिज जैसे इलेक्ट्रिक डिवाइस में 3 पिन क्यों होती हैं? इसके पीछे बिजली की सुरक्षा, पावर खपत है या अर्थिंग से जुड़ी बड़ी वजह। आइए जानते हैं इस लेख में विस्तार से...

Laptop Charger 3 Pin reason:
अगर आपने कभी मोबाइल चार्जर और लैपटॉप चार्जर को ध्यान से देखा होगा तो एक बड़ा फर्क जरूर नोटिस किया होगा। मोबाइल चार्जर में जहां सिर्फ 2 पिन होती हैं, वहीं लैपटॉप, फ्रिज, माइक्रोवेव या वॉशिंग मशीन जैसे डिवाइस में 3 पिन वाला प्लग मिलता है। इसके पीछे सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि पूरी इलेक्ट्रिकल सेफ्टी और पावर सिस्टम काम करता है।

मोबाइल चार्जर को क्यों नहीं होती तीन पिन?
पहले समझते हैं कि मोबाइल चार्जर में दो पिन ही क्यों होती है। तो मोबाइल चार्जर बहुत कम बिजली खपत करता है। आमतौर पर ये 5W से 65W तक की पावर इस्तेमाल करते हैं। इतने कम लोड के लिए सिर्फ दो तारों फेज (लाइव) और न्यूटरल की जरूरत होती है। इसी वजह से चार्जर में सिर्फ 2 पिन दी जाती हैं। इसके अलावा मोबाइल चार्जर पूरी तरह प्लास्टिक बॉडी में बंद होता है और इसमें डबल इंसुलेशन तकनीक होती है। यानी अंदर करंट लीकेज होने पर भी बाहरी हिस्से तक बिजली नहीं पहुंच सकती ।

ये हमेशा हल्के क्यों कहते है?
इसके अलावा आपने एक बात और गौर की होगी कि दो पिन वाले चार्जर हमेशा हल्के होते हैं। इसके पीछे भी एक वजह है...2-पिन डिजाइन का सबसे बड़ा फायदा इसका कॉम्पैक्ट होना है। अगर इसमें तीसरी अर्थिंग पिन जोड़ दी जाएगी तो चार्जर का साइज बढ़ जाएगा, वजन ज्यादा हो जाएगा और पोर्टेबिलिटी भी कम हो जाएगी। चूंकि मोबाइल चार्जर को अर्थिंग की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए कंपनियां इसे छोटा और हल्का रखती हैं।