WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप का ये फीचर है मजेदार, एक साथ कर सकेंगे कई ग्रुप्स को लिंक, जानें कैसे करेगा काम

आशिकी पटेल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीआशिकी पटेल
Thu, 30 Dec 2021 11:02 AM IST
Whatsapp Upcoming Features whatsapp working on communities feature allow multiple groups linked together
व्हाट्सऐप का ये फीचर है मजेदार - फोटो : Pixabay

    व्हाट्सएप पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में एक है। इस ऐप का इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स करते हैं। साथ ही यूजर्स के एक्सपीरियंस को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए कंपनी भी इसमें नए-नए फीचर अपडेट करती है। 2021 में भी व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स को कई शानदार फीचर्स का एक्सपीरियंस कराया है। अब कंपनी अपने फीचर को और ज्यादा शानदार बनाने के लिए एक नया अपडेट करने जा रही है। नया साल आने से पहले ही कंपनी की तरफ से कई अपकमिंग फीचर्स की अनाउंसमेंट हो गई है। कंपनी यूजर्स के लिए एक नया बीटा अपडेट रोल आउट करने की तैयारी कर रही है। आने वाले समय में यूजर्स को व्हाट्सएप में कम्युनिटीज बनाने की सुविधा मिलेगी। इस नए अपडेट से इस मैसेजिंग ऐप पर यूजर्स का एक्सपीरियंस और भी मजेदार हो जाएगा। तो चलिए आज जानते हैं व्हाट्सएप के इस नए अपडेट के बारे में कुछ खास बातें...

    व्हाट्सऐप का ये फीचर है मजेदार
    व्हाट्सऐप का ये फीचर है मजेदार - फोटो : Pixabay

    आने वाले समय में यूजर्स को व्हाट्सएप पर ग्रुप की तरह कम्युनिटीज बनाने की सुविधा मिलेगी। व्हाट्सएप कम्युनिटी के जरिए एडमिन दूसरे ग्रुप को आसानी से एक ग्रुप में लिंक कर सकता है।

    व्हाट्सऐप का ये फीचर है मजेदार
    व्हाट्सऐप का ये फीचर है मजेदार - फोटो : Pixabay

    इसके जरिए यूजर को एक नया ग्रुप बनाने या उससे ज्यादा से ज्यादा 10 ग्रुप्स को लिंक करने का ऑप्शन मिलेगा।

    और पढ़ें...