काम की बात: बड़ा आसान है व्हाट्सएप से पैसों को ट्रांसफर करना, जानिए क्या है प्रोसेस

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Fri, 22 Oct 2021 10:22 AM IST
Whatsapp tips and tricks how to send money through Whatsapp know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    डिजिटल पेमेंटिंग सिस्टम ने आज लेन देन की पारंपरिक व्यवस्था को बदल के रख दिया है। विमुद्रीकरण के बाद से भारत में डिजिटल पेमेंट में एक एक्सपोनेंशियल ग्रोथ देखने को मिली है। इसका एक बड़ा फायदा भारत के रिटेल सेक्टर से जुड़े लोगों को हुआ है। लेन देन में आई इस तेजी से उनके रुके हुए काम भी अब जल्दी हो जाते हैं। ऐसे में अर्थव्यवस्था को भी एक गति मिल रही है। आज भारत में करोड़ों यूजर्स लेन देन के लिए यूपीआई गेटवे का सहारा ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे व्हाट्सएप की सहायता से अपने पैसों को ट्रांसफर कर सकते हैं। ये काफी आसान प्रक्रिया। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। व्हाट्सएप अक्सर यूजर फ्रेंडली फीचर्स लेकर आता रहता है। इसी सिलसिले में कुछ समय पहले ही उसने पेमेंट करने की सुविधा भी अपने करोड़ों यूजर्स को दी है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से मनी ट्रांसफर कर सकते हैं

    व्हाट्सएप से मनी ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में व्हाट्सएप को खोलना है।उसके बाद आपको जिस व्यक्ति के खाते में पैसों को ट्रांसफर करना है, उसकी प्रोफाइल ओपन करनी होगी।प्रोफाइल ओपन करने के बाद मैसेज बॉक्स में पिन के आइकन के बगल में आपको पेमेंट भेजने का ऑप्शन मिलेगा।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    उसको सेलेक्ट करें। अगर आपका यूपीआई व्हाट्सएप से रजिस्टर्ड नहीं है, तो आपको अपने बैंक अकाउंट को एड करना है।नीचे की तरफ आपको स्टार्टेड का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करने के बाद आपको Agree and continue के ऑप्शन का चयन करना है।