WhatsApp Tips and Tricks: व्हाट्सएप के इस्तेमाल से जल्दी खत्म हो रहा है इंटरनेट? तो सेटिंग में करें ये बदलाव

सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर में व्हाट्सएप सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग एप है, जिससे टेक्स्ट, विडियो और इमेज के जरिए संदेश भेजे जा सकते हैं। इस मैसेजिंग ऐप के जरिए आप दुनियाभर में कहीं भी संपर्क कर सकते हैं। इन दिनों व्हाट्सएप का उपयोग सिर्फ पर्सनल ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल कामों के लिए भी होने लगा है। इसके अलावा व्हाट्सएप का वॉइस नोट फीचर भी काफी उपयोग किया जाता है। जितना ज्यादा व्हाट्सएप का इस्तेमाल बढ़ा है उतना ही ज्यादा इसकी वजह से डाटा भी खर्च होने लगा है। सबसे ज्यादा व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग और वॉइस नोट भेजने से आपका डाटा खर्च होता है। इसकी वजह से आप कभी-कभी परेशान हो जाते होंगे। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ट्रिक्स बताएंगे, जिसके जरिए आप सेटिंग में कुछ चेंज करके जल्दी डाटा खत्म होने की समस्या को रोक सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

ऐसे करें सेटिंग्स में बदलाव
सबसे पहले व्हाट्सएप का लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड कर लीजिए। फिर इसके बाद ऐप डाउनलोड होते ही आपको दाईं तरफ तीन डॉट वाला आइकॉन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।

इसके बाद आपको सबसे आखिरी ऑप्शन सेटिंग का ऑप्शन दिखेगा इसे सिलेक्ट करें। इसके बाद आपके सामने कुछ ऑप्शन खुल कर आएंगे। इनमें से आपको स्टोरेज और डाटा ऑप्शन का चुनाव करना है।