काम की बात: जानना चाहते हैं किसने किया है आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक? इस ट्रिक से लगाएं पता

दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स व्हाट्सएप का उपयोग एक मैसेजिंग सोर्स के रूप में करते हैं। इस एप के भीतर ऐसी कई खास बातें हैं, जिसके चलते इसका नाम दुनिया के सबसे बेहतरीन इंस्टैंट मैसेजिंग एप के तौर पर शुमार होता है। व्हाट्सएप अक्सर यूजर्स के एक्सपीरियंस को खास बनाने के लिए कई नए फीचर्स लेकर आता रहता है। उन्हीं में से एक फीचर ब्लॉकिंग है। इसकी मदद से आप किसी भी यूजर को ब्लॉक कर सकते हैं। ब्लॉक करने के बाद संबंधित व्यक्ति आपकी फोटो या स्टोरीज नहीं देख पाएगा। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी खास ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता लगा सकते हैं कि आपको किसने अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर ब्लॉक कर रखा है। इसे जानना काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस खास ट्रिक के बारे में -

अगर आप इस बारे में पता करना चाहते हैं कि आपको किसने अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर ब्लॉक किया है। इसके लिए आपको संबंधित व्यक्ति के प्रोफाइल को अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर खोलना होगा। अगर उस व्यक्ति ने आपको ब्लॉक कर दिया है, तो उसकी प्रोफाइल फोटो और लास्ट सीन नहीं दिखेगा।

कई मर्तबा धीमे इंटरनेट कनेक्टिविटी और उस व्यक्ति द्वारा की गई प्राइवेसी सेटिंग्स की वजह से भी प्रोफाइल फोटो और लास्ट सीन नहीं दिखता। ऐसे में ये कह पाना काफी मुश्किल भरा काम है कि उस व्यक्ति ने आपको सही में ब्लॉक किया है या नहीं। इस बात की जानकारी जुटाने के लिए आपको कुछ और बातों पर भी ध्यान देना होगा।