काम की बात: व्हाट्सएप पर कुछ इस तरह से भेज सकते हैं हाई क्वालिटी इमेज, जान लीजिए ट्रिक

संकल्प सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Thu, 30 Sep 2021 11:58 AM IST
सार

आपने इस बात पर जरूर गौर किया होगा कि जब भी हम व्हाट्सएप पर किसी को फोटोज भेजते हैं, तो उसकी क्वालिटी खराब हो जाती है। फोटो में थोड़ा धुंधलापन सा आ जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको व्हाट्सएप की एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप किसी को भी हाई क्वालिटी इमेज भेज सकते हैं।

Whatsapp tips and trick you can send high quality images on whatsapp know the trick
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    विस्तार

    दुनिया भर में व्हाट्सएप चैटिंग और मैसेज भेजने का एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है। विश्व भर में अरबों लोग इसका मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के रूप में उपयोग करते हैं। इस माध्यम पर यूजर्स रोजाना कई फोटोज और वीडियोज अपने परिचितों को शेयर करते हैं। इस प्लेटफॉर्म के जरिए आप पैसों को भी ट्रांसफर कर सकते हैं। व्हाट्सएप अपने आप को बेहतर बनाने के लिए अक्सर नए फीचर्स लेकर आता रहता है, जो काफी यूजर फ्रेंडली होते हैं। हालांकि आपने इस बात पर जरूर गौर किया होगा कि जब भी हम इस माध्यम पर किसी को फोटोज भेजते हैं, तो उसकी क्वालिटी खराब हो जाती है। फोटो में थोड़ा धुंधलापन सा आ जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको व्हाट्सएप की एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप किसी को भी हाई क्वालिटी इमेज भेज सकते हैं। आइए जानते हैं इस अनोखी ट्रिक के बारे में -

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इमेज को तेजी से ट्रांसफर करने के लिए व्हाट्सएप डिफाल्ट रूप से फोटी की 70 फीसदी क्वालिटी को कम्प्रेस कर देता है। हालांकि एक ट्रिक ऐसी भी जिसकी सहायता से आप आसानी से उस इमेज को हाई क्वालिटी रूप में अपने दोस्तों को भेज सकते हैं। आइए जानते हैं उसके बारे में -

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    इसके लिए आपको अपना व्हाट्सएप अकाउंट ओपन करना होगा। उसके बाद जिस व्यक्ति को आप वो फोटो भेजना चाहते हैं, उसका कॉन्टेक्ट खोलें। अब आपको चैट आइकन में सबसे नीचे कैमरे के बगल में एक पेपर क्लिप जैसा आइकन देखने को मिलेगा।