WhatsApp: व्हाट्सएप यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी चुरा सकते हैं ये दो स्कैम, जानिए बचने का तरीका

आशिकी पटेल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीआशिकी पटेल
Fri, 07 Jan 2022 05:20 PM IST
WhatsApp security tips These two scams can steal personal information of WhatsApp users know how to avoid it
व्हाट्सएप यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी चुरा सकते हैं ये दो स्कैम - फोटो : Pixabay

    व्हाट्सएप सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग एप है, जिससे टेक्स्ट, विडियो और इमेज के जरिए संदेश भेजे जा सकते हैं। सिर्फ यही नहीं, व्हाट्सएप के जरिए आप कहीं भी विडियों कॉल या वॉइस कॉल कर करते हैं। इस मैसेजिंग ऐप के जरिए आप दुनियाभर में कहीं भी संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना होगा, केवल आपको डाटा ही खर्च करना होगा। अपने यूजर्स की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए व्हाट्सएप समय-समय पर तरह-तरह के अपडेट लाता रहता है। लेकिन जालसाज भी लोगों का डाटा चुराने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते रहते हैं। साइबर क्रिमिनल यूजर्स का डाटा चुराने के लिए अब व्हाट्सएप पर एक्सटर्नल लिंक भेजने के ऑप्शन का फायदा उठा रहे हैं, ताकि लोगों अलग-अलग लालच देकर व्यक्तिगत जानकारी हासिल की जा सके। इन दिनों "Rediroff.com" या "Rediroff.ru" नाम का एक नया व्हाट्सएप स्कैम सामने आया है, जो वाट्सऐप पर एक लिंक भेजकर लोगों को उकसाता है। आइए जानते हैं इस पूरी खबर के बारे में...

    व्हाट्सएप यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी चुरा सकते हैं ये दो स्कैम
    व्हाट्सएप यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी चुरा सकते हैं ये दो स्कैम - फोटो : Pixabay

    जालसाज व्हाट्सएप यूजर्स को एक लिंक भेजते हैं, जिसमें दावा किया जाता है कि यूजर्स एक आसान से सवाल का जवाब देकर ढेरों इनाम जीत सकते हैं। लोगों द्वारा सवालों के जवाब देने के बाद, उन्हें एक नए वेबसाइट पर भेज दिया जाता है, जहां उन्हें नाम, उम्र, पता, बैंक जानकारी और अन्य व्यक्तिगत डाटा जैसी संवेदनशील जानकारी भरने के लिए कहा जाता है।

    व्हाट्सएप यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी चुरा सकते हैं ये दो स्कैम
    व्हाट्सएप यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी चुरा सकते हैं ये दो स्कैम - फोटो : Pixabay

    ये वेबसाइट यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी इक्ट्ठा करती है और डिटेल्स का दुरुपयोग धोखाधड़ी, लेनदेन या अन्य अवैध गतिविधियों के लिए किया जाता है।

    और पढ़ें...