WhatsApp screenshot notification: चैट के समय अगर दूसरा व्यक्ति लेता है स्क्रीनशॉट, तो आपके पास आएगा नोटिफिकेशन

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Sun, 12 Dec 2021 03:54 PM IST
WhatsApp screenshot notification User will get notification if someone take screenshot of their conversation
WhatsApp screenshot notification - फोटो : iStock

    आज के इस डिजिटल युग में प्राइवेसी एक बड़े सवाल के रूप में उभरी है। बीते कुछ सालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें यूजर्स के प्राइवेट डाटा में सेंध लगाकर उसका गलत इस्तेमाल किया गया। इसी को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप समय समय पर नए फीचर्स लेकर आता रहता है, ताकि यूजर्स के प्राइवेट डाटा को सिक्योर और सुरक्षित रखा जा सके। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो व्हाट्सएप प्राइवेसी से जुड़े एक खास फीचर पर काम कर रहा है। इस खास फीचर के अंतर्गत अगर दो यूजर आपस में बात कर रहे हैं और इस बीच कोई एक यूजर चैट का स्क्रीन शॉट लेता है, तो व्हाट्सएप तुरंत दूसरे यूजर को इसका नोटिफिकेशन भेजेगा। ऐसे में सामने वाले व्यक्ति को इस बारे में पता चल जाएगा। अगर ये फीचर भविष्य में रिलीज होता है, तो विश्व भर के करोड़ों लोगों को इसका काफी फायदा होने वाला है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

    WhatsApp screenshot notification
    WhatsApp screenshot notification - फोटो : Pixabay

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सएप ने इस फीचर पर काम पहले से शुरू कर दिया है। इस फीचर को लाने का उद्देश्य यूजर्स की प्राइवेसी को सुरक्षित रखना है। फीचर के अंतर्गत जैसे ही कोई दूसरा व्यक्ति चैट का स्क्रीनशॉट लेगा। व्हाट्सएप तुरंत इस बात की जानकारी पहले यूजर को नोटिफिकेशन के रूप में देगा।

    WhatsApp screenshot notification
    WhatsApp screenshot notification - फोटो : iStock

    व्हाट्सएप पर जब आपके द्वारा भेजे गए मैसेज को दूसरा यूजर रीड करता है। उस दौरान डबल ब्लू टिक, मैसेज के नीचे शो होने लगता है। वहीं इस नए फीचर के आने के बाद जैसे ही दूसरा व्यक्ति आपके मैसेज का स्क्रीनशॉट लेगा, वैसे ही मैसेज के नीचे तीन टिक शो होंगे।