Whatsapp Scam: कहीं व्हाट्सएप पर आप भी तो नहीं करते ये तीन गलतियां? हो सकते हैं ठगी का शिकार, जानें कैसे बचें

प्रकाश चंद जोशी
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Tue, 04 Jan 2022 03:24 PM IST
Whatsapp Scam how to avoid whatsapp scam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज के समय में लगभग हर कोई बहुत ही आसानी से कर रहा है। आधुनिक युग में व्हाट्सएप लोगों के दिनचर्या का एक अहम हिस्सा बन गया है। छोटे-छोटे कामों से लेकर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और दफ्तर के लोगों के अलावा आप स्कूल और कॉलेज के टीचरों और प्रोफेसर्स से भी व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं। मगर भारत में डिजिटल साक्षरता की कमी होने की वजह से कई सारे लोग अक्सर साइबर क्राइम के शिकार हो जाते हैं। ऐसे ही आजकल व्हाट्सएप के नाम पर एक स्कैम तेजी से किया जा रहा है, जिसमें लोग आप से व्हाट्सएप के जरिए आपकी व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ बैंकिंग से जुड़ी कई सारी जानकारियां तक चुरा लेते हैं। इसके बाद आपको आर्थिक रूप से नुकसान तक पहुंचाया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको व्हाट्सएप पर चल रहे इस ठगी से बचने के उपाय बताने जा रहे हैं।तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels

    जालसाज ऐसे लगाते हैं चूना

    आजकल नए साल के नाम पर कुछ शातिर ठग अन्य लोगों को एक लिंक भेज रहे हैं, जिसमें लिखा होता है कि आप नए साल के मौके पर मंहगे और कीमती गिफ्ट जीत गए हैं। इसको पढ़ने के बाद कई सारे लोग लिंक पर क्लिक कर देते हैं। जहां पर उनसे एक सर्वे के नाम पर उनकी सारी जानकारी ले लेते हैं। जैसे आपका नाम, जन्मतिथि, पता और बैंक खाते की जानकारी। ये सब मिलने के बाद ये शातिर ठग आपके बैंक खाते में आसानी से सेंध मार सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    इससे बचने के लिए अपनाएं ये रास्ते:-

    अगर आपको कोई ऐसा लिंक आता है, जिस पर आपको लालच दिया जाता है या किसी लॉटरी जितने जैसी बात कही जाती हैं, तो इसे खोलने से बचें और ऐसे लोगों को ब्लॉक कर दें।

    और पढ़ें...