WhatsApp New Features: व्हाट्सएप का ये नया फीचर है काफी खास, आपकी प्राइवेसी को करेगा सुरक्षित

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Mon, 13 Dec 2021 06:40 PM IST
whatsapp new feature meta brings new features for whatsapp users know all details in hindi
व्हाट्सएप नवीनतम सुविधाएं अद्यतन - फोटो : Pixabay

    आज दुनिया के कई देशों में 2 बिलियन से भी ज्यादा लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस देने वाले इस ऐप ने चैटिंग और मैसेजिंग को एक नया रूप दिया है। यूजर्स की प्राइवेसी और उनकी डाटा सिक्योरिटी को देखते हुए व्हाट्सएप समय समय पर कई नए फीचर्स लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में उसने एक नया सिक्योरिटी अपडेट अपने ग्राहकों के लिए रोल आउट किया है। इस नए फीचर आने के बाद कई यूजर्स को इसका फायदा होने वाला है। फीचर में इस बात का उल्लेख है कि कोई अनजान व्हाट्सएप कॉन्टेक्ट जिसे आप जानते नहीं है या जिसके साथ आपकी कभी चैट नहीं हुई है। वह आपके लास्ट सीन और ऑनलाइन स्टेटस को नहीं देख पाएगा। बढ़ते प्राइवेसी कंसर्न को देखते हुए इस नए फीचर को व्हाट्सएप ने लाया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं व्हाट्सएप के इस खास सिक्योरिटी फीचर के बारे में विस्तार से -

    व्हाट्सएप नवीनतम सुविधाएं अद्यतन
    व्हाट्सएप नवीनतम सुविधाएं अद्यतन - फोटो : iStock

    इस बारे में जानकारी तब मिली जब एक ट्विटर यूजर ने व्हाट्सएप से सवाल किया कि वह लास्ट सीन कॉन्टैक्ट्स को चेक नहीं कर पा रहा है। उसके सवाल के प्रतिउत्तर में एक दूसरे यूजर ने व्हाट्सएप सपोर्ट के एक स्क्रीन ग्रैब को शेयर किया।

    व्हाट्सएप नवीनतम सुविधाएं अद्यतन
    व्हाट्सएप नवीनतम सुविधाएं अद्यतन - फोटो : iStock

    इस स्क्रीन ग्रैब में व्हाट्सएप के इस फीचर के बारे में जानकारी दी गई थी। व्हाट्सएप के इस स्क्रीन ग्रैब के मुताबिक थर्ड पार्टी ऐप्स को स्टॉक करने और यूजर सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए इस फीचर को लाया गया है। कुछ थर्ड पार्टी ऐप्स चुनिंदा यूजर्स के लास्ट सीन और स्टेटस को देखकर लॉगिन कर सकती हैं। ये फीचर उन थर्ड पार्टी ऐप्स को ऐसा करने से रोकता है।