WhatsApp New Feature: अब पुराने मैसेज को छुपाना हुआ आसान, व्हाट्सएप ने अपडेट किया अपना ये खास फीचर

अपने दिनभर के चैटिंग करने के लिए जो लोग व्हाट्सएप का उपयोग करते है उनके लिए खुशखबरी है। अब सोशल मीडिया ऐप व्हाट्सएप अपने उपभोक्तओं के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। इससे व्हाट्सएप को चलाने वालों की प्राइवेसी बहुत पहले से ज्यादा सेफ हो जाएगी। जैसे जैसे तकनीक आगे बढ़ रही है वैसे लोगों की प्राइवेसी भी खतरे में रहती है। आजकल लोग अपनी प्राइवेसी पर ज्यादा ध्यान देते हैं। जिससे उनकी सारी बातें हर कोई न जान पाएं। इसी को ध्यान में रखते हुए चैटिंग ऐप व्हाट्सएप ने अपने उपभोक्ताओं के लिए प्राइवेसी को बनाएं रखने के लिए इस फीचर को बनाया है। अगर आप भी व्हाट्सएप को उपयोग करते है और चाहते है की आपकी चैटिंग को कोई दूसरा न पढ़ पाएं तो अब ऐसा हो सकता है।आइए जानते है की वो कौन सा फीचर है -

हालांकि, कंपनी ने इस सुविधा को पहले से अपने उपभोक्ताओं के लिए दिया था। अब इसमें कुछ बदलाव किए है। इस फीचर में हमें अनचाहे मैसेज को एक समय के बाद डिलीट करने के लिए एक टाइम लिमिट मिलती थी। अब ये टाइम लिमिट बढ़ा दी गयी हैं। ये पहले 7 दिन का होता था लेकिन अब इस टाइम लिमिट को दो तरह से बढ़ाया जा रहा है।

अब यूजर को अपने मैसेज डिलीट करने के लिए दो ऑप्शन मिलेंगे जिसमें एक ऑप्शन 24 घंटे और दूसरा 90 दिनों के लिए हैं। यूजर को पहले की तरह ही 7 दिन वाला मैसेज डिलीट का ऑप्शन मिलता रहेगा। बस इसके लिए यूजर को फीचर को टर्न ऑन करना होगा।