WhatsApp: व्हाट्सएप पर आया गूगल जैसा धांसू फीचर! घर बैठे पता कर पाएंगे नजदीकी रेस्टोरेंट और ग्रोसरी स्टोर, जानिए कैसे करेगा काम

पहले व्हाट्सएप पर सिर्फ मैसेज, फोटो या वीडियो भेजने की सुविधा थी। फिर यूजर्स के एक्सपीरियंस और मजेदार बनाने के लिए समय-समय पर कंपनी इस ऐप पर अलग-अलग अपडेट लाती रही, जिसने लोगों के बीच इस ऐप और ज्यादा लोकप्रिय बना दिया। अब वॉयस मैसेज, वॉयस कॉल, वीडियो कॉल के अलावा ऑनलाइन पेमेंट की भी सुविधा मौजूद है। आजकल व्हाट्सएप का उपयोग सिर्फ पर्सनल ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल कामों के लिए भी होने लगा है। यही वजह है कि व्हाट्सएप लोगों के बीच सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है। आज के समय में हर स्मार्टफोन यूजर के मोबाइल में ये ऐप जरूर मौजूद होगा। ऐसे में व्हाट्सएप भी अपने नॉर्मल यूजर्स के साथ ही बिजनेस अकाउंट यूजर्स के लिए भी समय-समय पर नए फीचर्स लॉन्च करता रहता है। हाल ही में कंपनी ने व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट यूज करने वालों के लिए एक ऐसा कमाल का फीचर रिलीज किया है, जिसके बाद से इस ऐप पर यूजर्स का एक्सपीरियंस और मजेदार हो जाएगा। आइए जानते हैं इस नए अपडेट के बारे में...

रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप ने हाल ही में एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जो एक तरह से गूगल सर्च की तरह काम करेगा। सबसे खास बात ये है कि ये फीचर आपको आपके आसपास मौजूद रेस्टोरेंट और ग्रोसरी स्टोर के बारे में बताएगा।

व्हाट्सएप के इस फीचर का नाम है 'बिजनेस डायरेक्टरी'। इसके जरिए बिजनेस अकाउंट यूजर्स ऐप पर लोकल रेस्टोरेंट और ग्रोसरी स्टोर्स को ट्रैक कर सकेंगे।
- Smartphone Security Tips: कहीं हैकर्स के निशाने पर तो नहीं आपका स्मार्टफोन? सुरक्षित रहने के लिए फॉलो करें ये तरीका
- इस दिन से शुरू होगी ये बंपर सेल, टीवी, मोबाइल से लेकर लैपटॉप तक, सब पर मिलेगा भारी डिस्काउंट
- WhatsApp New Update: व्हाट्सएप ला रहा एक मजेदार फीचर, अब बैकग्राउंड में भी सुन सकेंगे वॉयस मैसेज, जानिए कैसे करेगा काम