WhatsApp Bank Balance Check: अब व्हाट्सएप से भी कर सकते हैं अपने बैंक बैलेंस को चेक, बस करना होगा ये काम

इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस का उपयोग करने के लिए हम सभी लोग व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। आज विश्वभर के लगभग सभी देशों में व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जाता है। करीब 2 बिलियन से भी ज्यादा लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल मैसेजिंग सर्विस का उपयोग करने के लिए करते हैं। इसी वजह से व्हाट्सएप समय समय पर यूजर्स के लिए कई खास फीचर्स लेकर आता रहता है। व्हाट्सएप ने हमारी लाइफस्टाइल को बदलने का काम किया है। इसके आने से हमारे कई काम आसान बन गए हैं। हाल ही में व्हाट्सएप ने अपने प्लेटफॉर्म पर पेमेंटिंग का फीचर लॉन्च किया था। इसकी मदद से यूजर्स किसी भी व्यक्ति के खाते में आसानी से यूपीआई के जरिए पैसों को ट्रांसफर कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप अपने बैंक बैलेंस को व्हाट्सएप के जरिए चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं -

व्हाट्सएप के जरिए अपने बैंक बैलेंस को चेक करने के लिए सबसे पहले मोबाइल फोन में व्हाट्सएप अकाउंट को ओपन करें।नेक्स्ट स्टेप पर ऊपर मेन्यू के बटन को सेलेक्ट करें।अब स्क्रीन पर आपके सामने कई विकल्प खुलकर आ जाएंगे।

यहां आपको पेमेंट के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।अब आपको अपने बैंक अकाउंट को व्हाट्सएप के साथ एड करना है।व्हाट्सएप पर बैंक अकाउंट को एड करने के बाद आपको पेमेंट के सेक्शन पर जाना है।