WhatsApp Alert: इन फोन्स में अब नहीं कर पाएंगे व्हाट्सएप का इस्तेमाल, अगर आपके पास हैं ये स्मार्टफोन्स तो तुरंत बदलें

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Tue, 11 Jan 2022 03:04 PM IST
WhatsApp Alert WhatsApp is going to close its service in these smartphones tech news in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    दुनिया भर में व्हाट्सएप का इस्तेमाल इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस के तौर पर किया जाता है। सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म ने हमारी लाइफस्टाइल को बदलने का काम किया है। आज पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल कामों के लिए व्हाट्सएप को उपयोग में लाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ व्हाट्सएप समय समय पर ऐसे फोनों की लिस्ट जारी करता रहता है, जिनमें वो अपनी सेवाओं को बंद करने वाला है। इस कारण इन फोन्स में व्हाट्सएप एप्लीकेशन का उपयोग यूजर्स नहीं कर पाते हैं। इसी कड़ी में साल 2022 में भी व्हाट्सएप ने उन फोन्स की लिस्ट को जारी किया है, जिनमें वो अपनी सेवाओं को बंद करने जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी इन फोन्स का इस्तेमाल करते हैं, तो इनमें आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। व्हाट्सएप के मुताबिक अगर आप एंड्रॉयड ओएस 4.1 ऑपरेटिंग सिस्टम या इससे नीचे का कोई वर्जन उपयोग कर रहे हैं, तो इस स्थिति में आप अपने फोन में व्हाट्सएप का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    वहीं अगर आपके आईफोन में ios 9 या उससे पुराने वर्जन का सॉफ्टवेयर है, तो उसमें भी आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आपको जल्द से जल्द लेटेस्ट अपडेट में आ जाना चाहिए या फिर अपने पुराने फोन को जल्द से जल्द बदल लें।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन स्मार्टफोन्स के बारे में जिनमें आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

    एचटीसी डिजायर 500सैमसंग गैलेक्सी ट्रेंड लाइटसैमसंग गैलेक्सी ट्रेंड 2सैमसंग गैलेक्सी एस3 मिनीसोनी एक्सपीरिया एमसैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर 2एलजी लूसिड 2एलजी ऑप्टिमस एफ7एलजी ऑप्टिमस एल3 2एलजी ऑप्टिमस एल5एलजी ऑप्टिमस एल3एलजी ऑप्टिमस एल7एलजी ऑप्टिमस एफ6एलजी इनैक्टएलजी ऑप्टिमस एल4, डुअलएलजी ऑप्टिमस एफ 3