WhatsApp Security Tips: व्हाट्सएप यूजर्स सावधान, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना लीक हो जाएगी चैट

बीते कुछ सालों में व्हाट्सएप चैट लीक से जुड़े कई मामले सामने निकलकर आए हैं। ऐसे में यूजर्स के डाटा और प्राइवेसी से जुड़े कई सवाल चर्चा के केंद्र का विषय बने हैं। आज दुनियाभर में 2 बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स व्हाट्सएप का इस्तेमाल इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस के तौर पर करते हैं। अगर आप भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। आज साइबर फ्रॉड और हैकिंग का संसार जिस तेजी से बड़ा हो रहा है। ऐसे में इस बात की संभावना बढ़ी है कि आपका प्राइवेट व्हाट्सएप चैट लीक हो सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस बारे में बताने वाले हैं, जिसे आपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपकी प्राइवेट चैट को लीक करके उसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी कड़ी आइए जानते हैं उस गलती के बारे में, जिसे आपको भूलकर भी अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर नहीं करनी चाहिए।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी व्हाट्सएप चैट हमेशा के लिए सिक्योर रहे, तो ऐसे में आपको कभी भी उसका चैट बैकअप क्लाउड गूगल ड्राइव पर नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने पर उसके लीक होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

हैकर अक्सर फिशिंग लिंक्स और अन्य तरीकों से आपके जीमेल या आईक्लाउड के एक्सेस को पाना चाहते हैं। अगर उनको आपके जीमेल या आईक्लाउड का एक्सेस मिल जाता है, तो हैकर आसानी से आपके ड्राइव पर स्टोर व्हाट्सएप चैट को एक्सेस कर सकते हैं।