सावधान! इस वायरस ने मचा दिया है पूरी दुनिया में तहलका, यूजर्स से करता है फिरौती की मांग

ब्रिटेन के दर्जनों अस्पतालों के कंप्यूटर्स को शुक्रवार को हैकर्स ने बड़े स्तर पर अपने कब्जे में ले लिया। यही नहीं कई अन्य देशों में इस साइबर अटैक की खबरें हैं। कहा जा रहा है कि हैकर्स ने रैनसमवेयर के जरिए इतने बड़े स्तर पर कई देशों को निशाना बनाया है। इस वायरस के जरिए हैकर्स यूजर्स का डाटा चोरी कर लेते हैं और उसके बदले में फिरौती की मांग करते हैं।
आइए जानते हैं पूरी दुनिया में तहलका मचाने वाले इस वायरस के बारे में।

रैनसमवेयर एक ऐसा वायरस है जो यूजर्स के कंप्यूटर्स को हैक कर उन्हें लॉक कर देता है। अनलॉक करने और फाइलों की रिवकरी के लिए हैकर्स पैसों की मांग करते हैं। अगर पैसों का भुगतान नहीं किया जाता है तो रिकवरी के लिए रकम को हैकर्स द्वारा बढ़ा दिया जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया के उन टॉप 5 देशों में शामिल है, जहां रैनसमवेयर सबसे ज्यादा देखे जा रहे हैं।

हैकर्स कैसे इस वायरस का इस्तेमाल कर करते हैं अटैक?
इस मैलवेयर (गलत मकसद वाला सॉफ्टवेयर) को 'ई-मेल' के जरिए हैकर्स कंप्यूटर्स में भेजा जाता है। जो किसी यूजर के कंप्यूटर में फाइलों को कोड लैंग्वेज में बदल देता है और उन्हें वापस ठीक करने के लिए फिरौती की मांग करता है। हैकिंग का दूसरा तरीका 'प्लग-इन' है, इसमें यूजर्स को गुमराह करने के लिए एक लिंक के जरिए यह सूचना दी जाती है उसका सॉफ्टवेयर अप-टू-डेट नहीं है। और यूजर्स को एक नकली लिंक के जरिए सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए कहा जाता है।