जानना जरूरी: सरल शब्दों में यहां समझें क्या है IRCTC ई-वॉलेट, जानें रजिस्ट्रेशन का आसान प्रोसेस

भारतीय रेल का नाम सुनते ही, आंखों के सामने एक सुहाना सफर नजर आता है। कोई ट्रेन में बैठकर अपने घर जाता है, कोई अपने घर से अपनी कर्मभूमि की तरफ जाता है, तो कोई अपने दोस्तों या परिवार संग एक शानदार ट्रिप पर निकलता है। मतलब भारतीय रेल सभी को अपने गंतव्य पर पहुंचाती है और वो भी समय पर। वहीं, हमें ट्रेन का टिकट बुक करने के लिए प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ता है, लेकिन मौजूदा समय पर इसकी सुविधा आपके कंप्यूटर और फोन पर ही है क्योंकि आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आप मिनटों में ट्रेन बुक कर सकते हैं। इसमें अपनी पसंद की सीट चुनने से लेकर अपना पसंदीदा खाना चुनने जैसी कई अन्य तरह की सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन क्या आप आईआरसीटीसी ई-वॉलेट के बारे में जानते हैं? शायद नहीं, दरअसल इसके जरिए आप फास्ट और रैपिड तरीके से टिकट की बुकिंग कर सकते हैं और ये एक डिजिटल वॉलेट है, जिसमें आप पैसा रख सकते हैं और इस पैसे का इस्तेमाल टिकट बुकिंग के लिए कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको आईआरसीटीसी ई-वॉलेट में रजिस्ट्रेशन करने के आसान तरीके के बारे में बताते हैं...

ये रहा रजिस्ट्रेशन करने का तरीका
-सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी ई-वॉलेट में रजिस्ट्रेशन करना है, जिसके लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

-फिर इसके मेनू पर जाकर पहले आपको माय अकाउंट, फिर माय प्रोफाइल और आखिर में अपडेट प्रोफाइल पर जाना है।
- आधार कार्ड बनवाते समय रखें इन चार बातों का ध्यान, नहीं तो हो सकती हैं दिक्कतें
- बात काम की: चुनाव से पहले बनवा लें अपना वोटर आईडी कार्ड, ये रहा ऑनलाइन अप्लाई करने का आसान तरीका
- ध्यान दें: कोरोना की कॉलर ट्यून को करना है बंद, तो इस आसान तरीके से एक क्लिक में हो जाएगा काम
- ध्यान दें: बचना चाहते हैं आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां