जरूरी जानकारी: आसान शब्दों में यहां समझें, क्या है 'ब्लू कलर वाला आधार' कार्ड? कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Sat, 09 Oct 2021 06:07 PM IST
what is a blue coloured aadhaar card and how to apply
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

    हमारे पास भले ही कई तरह के डॉक्यमूमेंट हों, लेकिन बात जब आधार की आती है तो ये लगभग सभी जगहों पर एक सा काम करता है। आज के दौर में ये काफी जरूरी डॉक्यूमेंट हो चुका है। बड़े हों या फिर बच्चे हों या बुजुर्ग हों, हर किसी को आधार कार्ड बनवाना पड़ता है। इसमें यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर वाले आधार कार्ड को यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। आपके आधार कार्ड का ये यूनिक नंबर ही आपके आधार की पहचान होता है। यही नहीं, आधार में आपके बायोमैट्रिक और डेमोग्रापिक जानकारी भी होने के कारण ये आपके एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी काम करता है यानि एक डॉक्यूमेंट काम इसके दो होते हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप ब्लू कलर वाले आधार कार्ड के बारे में जानते हैं? तो शायद, आपका जवाब न ही हो। लेकिन आप चिंता मत कीजिए, क्योंकि हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : facebook/All India Radio News

    क्या होता है ब्लू आधार कार्ड?

    दरअसल, ये एक ब्लू कलर का आधार कार्ड होता है, जो बच्चों के लिए बनता है। वहीं, इस ब्लू आधार कार्ड को बाल आधार कार्ड भी कहा जाता है। जबकि आमतौर पर जो बाकी लोगों का आधार कार्ड बनता है, वो सफेद पेपर पर प्रिंट होता है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    कौन कर सकता है अप्लाई?

    इस ब्लू आधार कार्ड के लिए नए जन्म लिए बच्चे अप्लाई कर सकते हैं, जो उनके माता-पिता द्वारा उनके लिए बनवाया जाता है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ये बनता है। साल 2018 में यूआईडीएआई ने इस बाल आधार कार्ड को जारी किया था।