VI best recharge plan 2021: वीआई यूजर्स के लिए ये रिचार्ज प्लान्स हैं सबसे बेस्ट, जानें इनके बारे में

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Wed, 17 Nov 2021 05:14 PM IST
VI best recharge plan 2021 know all details about them
VI - फोटो : VI

    भारत एक बहुत बड़ा टेलीकॉम सेक्टर है और इसका सबसे बड़ा कारण यहां की आबादी है। देश की इतनी बड़ी आबादी एक दूसरे से बात तो करती है साथ ही साथ इंटरनेट पर भी काफी एक्टिव रहती है। इतनी बड़ी जनसंख्या की कम्युनिकेशन और इंटरनेट की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए टेलीकॉम कंपनियों में कुछ ऐसी कंपनियां हैं जो यूजर्स के लिए अपने प्लान्स में बदलाव करती हैं या कुछ नया एड करती रहती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वीआई के रिचार्ज प्लान्स के बारे में। वीआई अपने यूजर्स के लिए प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही रिचार्ज की सुविधा देती है। कंपनी अपने उपभोक्ताओं के लिए इन रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेटा, और कई OTT के प्लेटफॉर्म की भी सुविधा देती है। इससे यूजर्स मूवीज, क्रिकेट मैच, वेब सीरीज जैसे मनोरंजन का लुत्फ उठा सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    VI का 19 रुपये का रिचार्ज प्लान

    : अगर आप इस प्लान को लेते हैं तो आपको 2 दिन की वैलिडिटी के साथ 200MB का डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स के साथ साथ Zee5 ऐप और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। ये वीआई का सबसे सस्ता प्लान है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    VI का 99 रुपये का रिचार्ज प्लान

    : 99 रुपये के प्लान के साथ यूजर्स को इसमें 1GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कालिंग के साथ Zee5 और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। इसकी वैलिडिटी 18 दिन की होती है।