Valentine’s Day 2022 Gift: अपने पार्टनर को गिफ्ट करें ये पांच गैजेट्स, हैप्पी हो जाएगा आपका वैलेंटाइन डे

फरवरी यानी प्यार के महीने की शुरुआत हो चुकी है। प्यार करने वालों के लिए फरवरी का महीना बेहद ही खास होता है। इसलिए वो इस महीने का बेसब्री इंतजार करते हैं। फरवरी का महीना आते ही लोग उंगलियों पर गिनती शुरू कर देते हैं कि 14 तारीख यानी वैलेंटाइन डे कब आएगा। प्रेमी जोड़े इस दिन को यादगार बनाने और अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए पूरे साल इंतजार करते हैं। इस दिन हर किसी को अपने प्यार का इजहार का मौका मिलता है। ऐसे में प्यार करने वाले अपने पार्टनर को वेलेंटाइन डे पर कुछ खास गिफ्ट देने के बारे में सोचने लगते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर को कुछ गिफ्ट देना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप गिफ्ट के तौर पर अपने पार्टनर को दे सकते हैं। इन गैजेट्स को पाकर आपके पार्टनर जरूर खुश हो जाएंगे। चलिए जानते हैं इन गैजेट्स के बारे में...

ईयरबड्स
आजकल ईयरबड्स काफी फैशन में हैं। ज्यादा फोन इस्तेमाल करने वालों को लिए ये अच्छा गिफ्ट ऑप्शन है। आजकल मार्केट में कई तरह के ईयरबड्स मौजूद हैं। आप अपनी पसंद और बजट के हिसाब से कोई भी ईयरबड्स गिफ्ट कर सकते हैं।

टाइल मेट
अगर आपके पार्टनर बहुत भुलक्कड़ किस्म के हैं। अपनी चाबियां और पर्स जैसी चीजें कहीं भी रखकर भूल जाते हैं। तो टाइल मेट दे सकते हैं। ये एक तरह का ब्लूटूथ ट्रैकिंग डिवाइस है, जिसे चाबी में अटैच किया जा सकता है। या फिर पर्स के अंदर भी रखा जा सकता है। आपकी कोई भी चीज गुम हो जाने पर इसके मोबाइल ऐप पर जाकर बटन क्लिक करना है फिर इसमें ऑटोमैटिक रिंग बज जाएगा। सिर्फ यही नहीं अगर आपने अपना फोन कहीं इधर-उधर रख दिया है, तो टाइल मेट पर दो बार क्लिक करिए, फोन साइलेंट मोड में भी रिंग करने लगेगा। इसकी रेंज 100 मीटर है।