काम की बात: बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के कुछ इस तरह से आप डाउनलोड कर सकते हैं अपना आधार कार्ड

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Sat, 23 Oct 2021 01:57 PM IST
UIDAI how to download Aadhaar card without registered mobile number know the method here
आधार कार्ड - फोटो : iStock

    आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई सरकारी और गैर सरकारी सुविधाओं का लाभ लेते वक्त इसकी जरूरत हम लोगों को होती है। वहीं अगर ये खो जाए, तो कई तरह की दिक्कतों का सामना हमें करना पड़ता है। जब व्यक्ति का मोबाइल नंबर उसके आधार कार्ड से लिंक नहीं होता है, तो ऐसे में आधार कार्ड को डाउनलोड करने में कई तरह की परेशानियां आती हैं। इस वजह से व्यक्ति अपने आधार कार्ड को डाउनलोड करने के लिए दूसरे विकल्पों की तलाश करता है। इसमें समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे अपने आधार कार्ड को बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के डाउनलोड कर सकते हैं? ये प्रक्रिया काफी आसान है। इस प्रोसेस को आप बड़ी ही आसानी के साथ अपने मोबाइल फोन से कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन स्टेप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के अपने आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

    आधार कार्ड
    आधार कार्ड - फोटो : iStock

    अपने आधार कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करना होगा।उसके बाद आपको ऊपर की तरफ बाईं ओर माई आधार के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।माई आधार के ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद आपको ऑर्डर आधार कार्ड या ऑर्डर पीवीसी कार्ड के विकल्प का चयन करना है।

    आधार कार्ड
    आधार कार्ड - फोटो : ANI

    अब आपको अपने आधार कार्ड का 12 अंक का नंबर या फिर 16 अंक के वर्चुअल आइडेंटिफिकेशन नंबर को फिल करना होगा।इसे करने के बाद आपको नीचे सुरक्षा कोड को बॉक्स में फिल करना है।