काम की बात: जानिए किन्हें मिलता है नीले रंग का आधार कार्ड? अप्लाई करने का ये रहा आसान तरीका

संकल्प सिंह
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Wed, 06 Oct 2021 03:25 PM IST
UIDAI Aadhaar card who can apply for Blue Aadhaar card know the process here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई सरकारी सुविधाओं का लाभ पाने के लिए इसकी काफी जरूरत होती है। इसमें व्यक्ति का बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डाटा मौजूद होता है। इसी वजह से इसका एक खास महत्व है। आधार कार्ड को बनाने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। इसे आप बड़ी ही आसानी से किसी भी नामांकन केंद्र पर जाकर बनवा सकते हैं। इस बीच आपसे प्रमाण के तौर पर कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स मांगे जाएंगे। उसके बाद आपका बायोमेट्रिक डाटा लिया जाएगा और एक एनरोलमेंट स्लिप दी जाएगी। कुछ दिनों के बाद आप अपना आधार कार्ड एनरोलमेंट स्लिप की मदद से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। भारत में आधार कार्ड हर कोई बनवा सकता है। आप अपने नवजात शिशु का भी आधार कार्ड आसानी से बनवा सकते हैं। इसी सिलसिले में आज हम इस बारे में जानेंंगे कि किन्हें नीले रंग का आधार कार्ड मिलता है? और किस प्रकार से इसको बनाने के लिए अप्लाई करना है -

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड नीले रंग का होगा। इस रंग का आधार कार्ड केवल 5 साल के कम उम्र के बच्चों का ही बनेगा। वहीं जब वह 5 साल की उम्र को पार कर देंगे, तो उनका नीले रंग का आधार कार्ड आमान्य हो जाएगा।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : UIDAI

    आप बड़ी ही आसानी से अपने 5 साल के बच्चों का आधार कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको बच्चे के मान्यता प्राप्त स्कूल से जारी किए गए आईडी कार्ड की जरूरत होगी। उसकी मदद से आप अपने बच्चे का नीला रंग का आधार कार्ड बनवा सकते हैं।