काम की बात: कहीं आपके आधार कार्ड का भी तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, ऐसे लगाएं पता

आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। अक्सर कई जगहों पर व्यक्ति की पहचान के प्रमाण के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड की काफी जरूरत होती है। बैंक अकाउंट को ओपन करवाना हो या किसी नौकरी में प्रवेश करना हो हर जगह पर आधार की जरूरत हम लोगों को होती है। वहीं अगर आपके आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी लीक होती है, तो इसका गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ऐसे में आपको हर एक कदम पर सजग रहने की जरूरत है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे मेथड के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता लगा सकते हैं कि कहीं आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है। इस मेथेड से आप इस बात का भी पता लगा सकते हैं कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल किन किन जगहों पर किया जा रहा है?

आधार कार्ड को जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा इस चीज की सुविधा दी जाती है, जिसकी मदद से आप जान सकते हैं कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल किन-किन जगहों पर किया जा रहा है।

इसके लिए आपको सबसे पहले https://resident.uidai.gov.in वेबसाइट पर विजिट करना होगा। उसके बाद आपको आधार सर्विसेस में आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री के ऑप्शन पर क्लिक करना है।