Twitter New Feature: ट्विटर ला रहा एक मजेदार फीचर, अब टिकटॉक की तरह बना सकेंगे वीडियो, जानिए कैसे करेगा काम

आशिकी पटेल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीआशिकी पटेल
Mon, 10 Jan 2022 05:39 PM IST
twiiter will launch new feature like instagram reels and TikTok know about it
ट्विटर ला रहा एक मजेदार फीचर - फोटो : Twitter

    यूजर्स के बीच लोकप्रिय बने रहने के लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर आए दिन नए-नए फीचर्स अपडेट करता रहता है। अब खबर है कि यूजर्स के अनुभव को और मजेदार बनाने के लिए ट्विटर अपने ऐप पर एक ऐसा फीचर जोड़ रहा है, जिसके इस्तेमाल से यूजर्स फोटो और वीडियो के जरिए ट्वीट पर रिएक्ट कर सकेंगे। ये फीचर हूबहू टिकटॉक और इंस्टाग्राम रील्स की ही तरह वीडियो और फोटोज दिखाएगा। इस फीचर का नाम होगा 'कोट ट्वीट विद रिएक्शन' और ये रीट्वीट मेन्यू में उपलब्ध होगा। रीट्वीट मेन्यू में जाने पर ये टैब आपको दिखाई देगा और इसपर क्लीक करके आप किसी ऐसे ट्वीट पर रिएक्ट कर सकेंगे, जिसमें इमेज या वीडियो का मूल ट्वीट एम्बेड किया गया हो। फिलहाल ट्विटर ने इस नए एक्सप्लोर टैब फीचर को पिछले साल दिसंबर महीने में कुछ देशों में रोलआउट किया है। आइए जानते हैं इस नए फीचर के बारे में सबकुछ...

    ट्विटर ला रहा एक मजेदार फीचर
    ट्विटर ला रहा एक मजेदार फीचर - फोटो : Pixabay

    आसान शब्दों में समझें तो, इंस्टाग्राम रील और टिकटॉक की नकल करते हुए ट्विटर ने कोट ट्वीट विद रिएक्शन नाम के एक नए टूल का परीक्षण किया है, जहां यूजर्स टेक्स्ट में जवाब देने के बजाय एक फोटो या वीडियो में एक ट्वीट कॉपी एम्बेड कर सकते हैं।

    ट्विटर ला रहा एक मजेदार फीचर
    ट्विटर ला रहा एक मजेदार फीचर - फोटो : iStock

    इस बात की जानकारी खुद ट्विटर ने दी है। फिलहाल आईओएस पर इस फीचर का टेस्ट किया जा रहा है।

    और पढ़ें...