Trivia: भारत में मोबाइल नंबर 6 7 8 और 9 से ही क्यों शुरू होते हैं, बड़ी रोचक है इसके पीछे की वजह

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Sun, 12 Dec 2021 12:22 PM IST
Trivia Why mobile number in India is starts with 6 7 8 and 9 know the reason
why mobile number starts with 6 7 8 9 - फोटो : Istock

    सूचना क्षेत्र में मोबाइल फोन के आने से एक बड़ा बदलाव आया है। इसने विश्व को एक करने का काम किया है। इसी वजह से आज के इस युग को वैश्वीकरण का दौर कहा जा रहा है। मोबाइल फोन और इंटरनेट के इजाद ने हमारी भौगोलिक दूरियों को कम कर दिया है। इस कारण लोग दूर होकर भी पास हैं। अब महज एक फोन कॉल के जरिए हम किसी से भी आसानी से बात कर लेते हैं। हालांकि फोन कॉल करते वक्त कभी आपने इस बात पर गौर किया है कि भारत में मोबाइल नंबर की शुरुआत आखिर 6, 7, 8 और 9 से ही क्यों होती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। इसके पीछे की वजह काफी रोचक है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि आखिर भारत में मोबाइल नंबरों की शुरुआत 6, 7, 8 और 9 से ही क्यों होती है?

    why mobile number starts with 6 7 8 9
    why mobile number starts with 6 7 8 9 - फोटो : Istock

    भारत में संख्या 1 से सरकारी सेवाओं के नंबर शुरू होते हैं। जैसे पुलिस, दमकल, एंबुलेंस, आदि। इस कारण मोबाइल नंबरों की शुरुआत 1 नंबर से नहीं की जा सकती है। इसका उपयोग केवल सरकारी सेवाओं के लिए किया जाता है।

    why mobile number starts with 6 7 8 9
    why mobile number starts with 6 7 8 9 - फोटो : Pixabay

    वहीं 2, 3, 4 और 5 से लैंडलाइन नंबरों की शुरुआत होती है। भारत में जितने भी लैंडलाइन फोन का उपयोग होता है। उनकी शुरुआत इन्हीं नंबरों से होती है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते मोबाइल नंबरों की शुरुआत 2, 3, 4 और 5 से नहीं हो पाती।