Phone Water Damage: बारिश में भीग जाए फोन तो गलती से न करें ये काम, वरना हो सकता है खराब; जानें सही तरीका
Wet Phone Tips:
बारिश में स्मार्टफोन का भीग जाना एक आम समस्या है, लेकिन ज्यादातर लोगों को नहीं पता होता कि ऐसे समय सबसे पहले क्या करना चाहिए। कई लोग हड़बड़ाहट में ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिनकी वजह से हजारों रुपये का नुकसान हो सकता है। तो आपके साथ ऐसा न हो, इसलिए आइए जानते हैं कि बारिश में भीगने के बाद तुरंत फोन के साथ क्या करना चाहिए औरक न गलतियों से हर हाल में बचना चाहिए।

Smartphone Water Damage
: मॉनसून में अक्सर बारिश बूंदों या पानी में गिर जाने से हमारा स्मार्टफोन भीग जाता है। ऐसे वक्त में थोड़ी सी जल्दबाजी या गलत कदम आपके महंगे फोन को बेकार कर सकता है। अक्सर देखा जाता है कि लोग गीले फोन को सुखाने के लिए उसे चावल के डिब्बे में डालने या हेयर ड्रायर चलाने जैसी गलतियां कर बैठते हैं, जो डिवाइस को ठीक करने के बजाय और ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। आइए जानते हैं गीले फोन को बचाने के सेफ तरीके।

सबसे पहला और सबसे जरूरी काम
अगर आपका फोन बारिश में भीग गया है, तो बिना एक पल भी गवाएं उसे सबसे पहले स्विच ऑफ करें।अगर फोन पहले से बंद है, तो उसे स्विच ऑन करके यह चेक करने की गलती बिल्कुल न करें, कि वह चल रहा है या नहीं।कारण: इसकी वजह है कि जब गीले इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स और सर्किट में जैसे ही करंट दौड़ता है, तो उसमें शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। जिससे इससे फोन की आईसी और मदरबोर्ड पूरी तरह फुंक सकते हैं।

फोन बंद करने के बाद क्या करना चाहिए?
अब जब आपने फोन स्विच ऑफ कर दिया है, तो रिकवरी के लिए नीचे बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।कवर और एक्सेसरीज अलग करें: स्मार्टफोन का बैक कवर, प्रोटेक्टिव केस और अगर स्क्रीन गार्ड या टेम्पर्ड ग्लास ढीला हो गया हो, तो उसे तुरंत हटा दें। इससे अंदर फंसी हुई नमी को बाहर निकलने का रास्ता मिल सकता है।सिम, मेमोरी कार्ड और बैटरी निकालें:सिमरिमूवल पिन की मदद से सिम ट्रे को बाहर निकालें और सिम कार्ड तथा माइक्रोएसडी कार्ड को अलग कर लें। अगर आपके पास पुरानी जनरेशन का फोन है जिसकी बैटरी निकाली जा सकती है, तो बैटरी को तुरंत बाहर निकाल दें।बाहरी सतह को सुखाएं:किसी साफ, सूखे और मुलायम सूती कपड़े या टिशू पेपर की मदद से फोन की स्क्रीन, बॉडी और कोनों को हल्के हाथों से थपथपाकर पोंछें।पोर्ट को नीचे करके थपथपाएं:फोन को सीधा रखकर उसके चार्जिंग पोर्ट वाले हिस्से को नीचे की दिशा में रखें और हाथ से हल्के से थपथपाएं यानी कि टैप करें। ऐसा करने से पोर्ट्स और स्पीकर ग्रिल में रुका हुआ अतिरिक्त पानी बाहर निकल जाएगा।