सावधान: भूलकर भी न करें ये सात काम, वरना हो सकता है आपका बैंक अकाउंट खाली

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Wed, 06 Oct 2021 08:42 AM IST
tips to prevent phishing cyber crime in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    एक समय था जब लोगों को हर काम के लिए बैंक के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सुविधा घर बैठे मिल रही है। बैंक से जुड़े सारे काम अब लोग इंटरनेट और स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे कर लेते हैं। ऐसे में साइबर क्राइम भी आजकल खूब बढ़ रहा है। साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं, जिसमें से एक तरीका फिशिंग भी है। दरअसल, फिशिंग एक वैश्विक समस्या बन चुकी है। दुनियाभर के बैंक इसका सामना कर रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें आखिर होता क्या है? तो आपको बता दें कि इसमें बैंकिंग से जुड़ी जानकारियां चुराने की कोशिश की जाती है। फिशिंग एक ईमेल के रूप में आपके सामने आ सकता है, जो किसी बैंक या अन्य लोकप्रिय वेबसाइट से होने का दावा करता है। ऐसे में कई लोग धोखा खा जाते हैं और अपना बैंक अकाउंट खाली करवा बैठते हैं यानी अकाउंट से पैसे गंवा देते हैं।आइए जानते हैं इससे बचने के लिए किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    अगर बैंक में आपका अकाउंट है और उससे जुड़े काम आप ऑनलाइन करते हैं तो सबसे पहले ये जान लीजिए कि बैंक आपसे ईमेल करके या फोन करके लॉगिन और ट्रांजैक्शन पासवर्ड, ओटीपी (OTP और यूनिक रेफरेंस नंबर (URN) आदि के बारे में कभी नहीं पूछता है। अगर आपसे कोई इन सब चीजों के बारे में पूछता है तो समझ जाइए कि वह कोई साइबर अपराधी है और आपसे ठगी करने की फिराक में है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    फिशिंग से बचने के लिए क्या करें?

    स्पैम मेल को भूलकर भी कभी न खोलें। खासतौर पर ऐसे ईमेल से तो बचकर ही रहें, जो किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा भेजा गया हो, जिसे आप जानते ही नहीं हैं।अगर इंटरनेट पर निजी या वित्तीय जानकारी को कंफर्म करने के लिए आपसे कहा जाए तो सतर्क हो जाएं। यह ठगी करने वाला ईमेल हो सकता है।अगर किसी अनजान व्यक्ति की ओर से ईमेल आया है तो ईमेल में मौजूद लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें और न ही ईमेल में मौजूद फाइल को डाउनलोड या अटैचमेंट को खोलें।