ध्यान दें: बचना चाहते हैं आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Sun, 14 Nov 2021 11:53 AM IST
tips to avoid fraud from Aadhaar card
आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock

    हम जितने भी सरकारी या निजी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हैं, उनमें सबसे ज्यादा जरूरी आधार कार्ड है। ऐसा इसलिए क्योंकि मौजूदा समय में हर एक चीज को आधार से जोड़ा गया है। इसलिए आधार कार्ड हमारे लिए सबसे जरूरी दस्तावेज बन गया है। बैंक खाता खुलवाने से लेकर किसी सरकारी योजना का लाभ लेने तक आदि। सभी चीजों में आधार कार्ड की जरूरत होती है। हर एक काम में इसे प्राथामिकता प्रदान की जाती है। लेकिन अमूमन इस तरह की खबरें भी काफी सामने आती हैं, जिनमें आधार से लोगों के साथ फ्रॉड होता हुआ नजर आता है। वहीं, बीते समय में ऐसा काफी देखा जा रहा है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि हर कोई अपने आधार कार्ड का ध्यान रखे और ये हो सकता है कुछ बातों का ध्यान रखकर। तो चलिए आपको कुछ बातें बताते हैं, जिनका ध्यान रखकर आप आधार से होने वाले फ्रॉड से बच सकते हैं।तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

    आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके
    आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : facebook/All India Radio News

    सोच-समझकर साझा करें जानकारी

    बैंक, लोन, इंश्योरेंस कंपनी जैसी कई अन्य जगहों पर आपसे आपके आधार की जानकारी मांगी जाती है। ऐसे में आपको ध्यान देना है कि आपको अपना आधार किसे देना है और किसे नहीं। जैसे कि किसी स्टोर, रेस्टोरेंट या जिम में आपसे आधार कार्ड की जानकारी मांगी जाए, तो आपको यहां इसे देने की जरूरत नहीं है।

    आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके
    आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : Pixabay

    हिस्ट्री ट्रैक कर सकते हैं

    अमूमन हम अपना आधार कार्ड कई जगहों पर इस्तेमाल करते हैं, और हम ये भूल जाते हैं कि हमने कहां और कितनी बार इसको दिया। ऐसे में इसका लोग गलत इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसलिए आप यूआईडीएआई की आधाकिरक वेबसाइट पर जाकर हिस्ट्री ट्रैक करके इसका पता लगा सकते हैं।

    और पढ़ें...