स्मार्टफोन से बेहतरीन फोटो खींचने के लिए जरूर पढ़ें ये टिप्स

स्मार्टफोन के आने के बाद से फोन के कैमरे में क्रांतिकारी बदलाव हुआ है लेकिन अच्छी तस्वीर केवल बेहतर तकनीक के सहारे नहीं खींची जा सकती है। इसके लिए आपको एक अनुभवी फोटोग्राफर की तरह चीजों को देखना होगा। आइए हम आपको कुछ टिप्स देते हैं जिनकी मदद से आप अच्छी तस्वीर लेने में माहिर हो जाएंगे।

लोग अपकी तस्वीर पर ध्यान दें, इसके लिए अपनी फोटो को खास बनाएं। जब आप तस्वीर ले तो उसमें कुछ क्रिएटिविटी दिखाएं। आप फोटो खिंचते समय पोज क्लोजअप से ले सकते है। क्लोजअप वाली तस्वीरें लोगों को आकर्षित करती हैं।

तस्वीर लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका फोकस किस जगह पर है। मान लीजिए आप किसी जानवर की फोटो ले रहे हैं तो उस समय अगर वो आपकी ओर देखे तो इससे फोटो की खूबसूरती बढ़ जाती है। इसके लिए सही ऐंगल और दूरी तय करना आवश्यक है।