Tips and Tricks: आसानी से रिकवर हो जाएगा व्हाट्सएप से डिलीट हुआ मैसेज, बस करना होगा ये काम

आज दुनिया भर में व्हाट्सएप के 2 बिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। विश्व के लगभग सभी देशों में व्हाट्सएप का इस्तेमाल इंस्टेंट मैसेजिंग के तौर पर किया जाता है। व्हाट्सएप पर हमारे कई जरूरी मैसेज होते हैं, जिन्हें हम बिल्कुल भी खोना नहीं चाहते हैं। हालांकि कई बार इन मैसेज के डिलीट होने के बाद लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप व्हाट्सएप पर डिलीट हुए मैसेज को आसानी से रिकवर कर सकते हैं। खो गए या डिलीट हो चुके मैसेज को दोबारा रिकवर करने में आपको किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये प्रक्रिया काफी आसान है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में, जिसकी मदद से आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट से डिलीट हुए मैसेज को रिकवर कर सकते हैं।

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप व्हाट्सएप से डिलीट हुए मैसेज को दोबारा रिकवर कर सकते हैं
इस प्रोसेस में सबसे पहले आपको अपने फाइल मैनेजर को ओपन करना है।उसके बाद फाइल मैनेजर में सबसे नीचे व्हाट्सएप फोल्डर को ओपन करें।अब आपको उसमें डेटाबेस के फोल्डर पर क्लिक करना है।

डेटाबेस फोल्डर में व्हाट्सएप अकाउंट की सभी चैट हिस्ट्री शो हो जाएंगी।अब आपको जिस दिन के डिलीट हुए चैट को रिकवर करना है, उसे सर्च करें।वहीं दूसरी तरफ अगर ये बैकअप आपके एसडी कार्ड में सेव है, तो उसे कॉपी करके अपने मोबाइल फोन के इंटरनल स्टोरेज केे व्हाट्सएप फोल्डर में डेटाबेस के अंदर पेस्ट करें।