काम की बात: चुपके से किसी का व्हाट्सएप स्टेटस कैसे देखें और उसे पता भी न चले? जान लीजिए आसान तरीका

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Tue, 12 Oct 2021 09:02 AM IST
Tip of the day How to read someone WhatsApp status secretly without even knowing it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज दुनियाभर के लोग कर रहे हैं। अकेले भारत में ही इसके 50 करोड़ से भी अधिक यूजर्स हैं। यह यूजर्स को चैटिंग, ऑडियो या वीडियो कॉलिंग आदि की सुविधा देता है, जिसका अनुभव बेहतरीन होता है। इन फीचर्स का इस्तेमाल लोग अपनी जरूरतों के हिसाब से करते हैं। व्हाट्सएप पर तो कई ऐसे फीचर्स भी हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोग जानते भी नहीं हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं। आप व्हाट्सएप स्टेटस के बारे में तो जानते ही होंगे। कई लोग रोजाना अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाते हैं और कई लोग दूसरों के लगाए व्हाट्सएप स्टेटस को देखते भी हैं। हालांकि कई लोग ऐसे भी होते हैं जो किसी और का स्टेटस देखना तो चाहते हैं, लेकिन साथ ही वो ये भी नहीं चाहते कि सामने वाले को ये पता चले कि आपने उसका स्टेटस देख लिया है। ऐसे में क्या करें?आइए जानते हैं इसका उपाय क्या है?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    अगर आप भी चाहते हैं कि अपने किसी दोस्त का व्हाट्सएप स्टेटस चुपके से देख लें और उसे पता भी न चले कि आपने उसका स्टेटस देखा है, तो इसके लिए आपको अपने व्हाट्सएप सेटिंग में कुछ बदलाव करना होगा, जो बेहद ही आसान है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    जान लीजिए पूरा प्रोसेस

    सबसे पहले तो आपको अपना व्हाट्सएप ओपन करना होगा।उसके बाद ऊपर दाईं ओर बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें और सेटिंग में जाएं।सेटिंग में अकाउंट के ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें और उसके बाद प्राइवेसी के ऑप्शन पर क्लिक करें।यहां आपके सामने कई सारे ऑप्शन दिखने लगेंगे। उनमें से आप Read Recepits वाले ऑप्शन पर जाएं।फिर Read Recepits वाले ऑप्शन को डिसेबल कर दें।इसके बाद आप जब भी किसी का व्हाट्सएप स्टेटस देखेंगे, उसे पता नहीं चलेगा कि आपने उसका स्टेटस देखा है या नहीं।

    और पढ़ें...