आधार कार्ड बनवाते समय रखें इन चार बातों का ध्यान, नहीं तो हो सकती हैं दिक्कतें

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Mon, 15 Nov 2021 09:34 AM IST
Things to keep in mind while making Aadhaar card
आधार कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : ANI

    आधार कार्ड, मतलब अगर इसे आज की जरूरत कहा जाए, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। हर एक काम के लिए आधार का होना बेहद जरूरी है। यहां तक कि बच्चों का भी बाल आधार कार्ड बनता है। किसी कंपनी में दस्तावेज देने हो, फोन के लिए सिम कार्ड लेना हो, बैंक खाता खुलवाना हो या फिर सरकार या निजी सुविधाओं का लाभ लेना हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने कामों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। लेकिन कई मर्तबा ये चीज भी देखने को मिलती है कि लोग अपने आधार कार्ड में कई गलतियों की वजह से कई परेशानियों का सामना करते हैं। कुछ चीजें गलत प्रिंट होने की वजह से उनके कई काम अधूरे रह जाते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको अपना आधार कार्ड बनवाते समय देना चाहिए।तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

    आधार कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें
    आधार कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : pixabay

    नाम की स्पेलिंग सही से लिखें

    अमूमन देखा जाता है कि लोग आधार कार्ड बनवाते समय, अपना नाम जल्दबाजी में या ध्यान से नहीं लिखते हैं। ऐसे में उनका नाम गलत प्रिंट होकर आ जाता है। कई बार पूरा नाम तो, कई बार नाम में स्पेलिंग गलत हो जाती है। इसलिए नाम को बढ़े ही ध्यान से और अपने बाकी दस्तावेज के हिसाब से ही भरें।

    आधार कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें
    आधार कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

    जन्मतिथि

    पहले आधार कार्ड में सिर्फ आवेदक के जन्म का साल ही आता था, लेकिन अब पूरी जन्मतिथि दिन और महीने के साथ आती है। ऐसे में आपकी छोटी सी गलती आपकी पूरी जन्मतिथि को गलत कर सकती है और फिर आपको इसे बदलवाना पड़ सकता है। इसलिए इसका खास ध्यान रखें।

    और पढ़ें...