Tips and Tricks: यूट्यूब पर वीडियो देखते हुए अब नहीं आएगी एड, बस अपनानी होगी ये ट्रिक

दुनिया भर में ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब का उपयोग आज बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। विश्व भर में 2 बिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स यूट्यूब के पास हैं। इस माध्यम ने क्रिएटर ओर व्यूअर को एक साथ जोड़ने का काम किया है। आज बड़े पैमाने पर लोग वीडियोज देखने के लिए किसी अन्य वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की बजाए यूट्यूब का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। इस मंच पर आपको इंटरटेनमेंट, एजुकेशन, ट्रैवल, लाइफस्टाइल आदि विभिन्न चीजों से जुड़े वीडियोज देखने को मिलेंगे। हालांकि यूट्यूब पर वीडियो को देखते वक्त कई तरह की एड्स आती हैं। इस कारण कई लोग इन एड्स से परेशान हो जाते हैं। अगर आप भी इनसे परेशान हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी खास ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप बिना एड्स को देखे यूट्यूब पर वीडियो को स्ट्रीम कर सकेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस खास ट्रिक के बारे में विस्तार से -

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप बिना एड्स को देखा यूट्यूब पर वीडियो का लुत्फ उठा सकते हैं -
इसके लिए सबसे पहले आपको अपने यूट्यूब एप को मोबाइल फोन में ओपन करना होगा।उसके बाद आप जिस वीडियो को स्ट्रीम करना चाहते हैं, उसको सर्च करें।वीडियो सर्च बार में शो होने के बाद आपको उस पर क्लिक करना है।

इस प्रोसेस को करने के बाद वीडियो के नीचे आपको डाउनलोड के विकल्प का चयन करना है।वीडियो के डाउनलोड होने के बाद आप उसका ऑफलाइन लुत्फ उठा सकते हैं।