काम की बात: जानिए किस प्रकार से करें अपनी भाषा में बोलकर टाइपिंग, ये रहा आसान तरीका

संकल्प सिंह
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Fri, 08 Oct 2021 10:13 AM IST
Technology tips and tricks how to start voice typing in google docs this is the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

    तकनीकी उन्नति ने हमारे कई कामों को आसान बना दिया है। पहले जहां छोटे छोटे कार्यों को करने में घंटों का समय लगता था। वहीं अब इस तरह के काम चुटकियां बजाते ही हो जाते हैं। टेक्नोलॉजी ने हमारे जीवन को काफी आसान बना दिया है। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं गूगल के वॉइस टाइपिंग फीचर के बारे में कि कैसे आप बोल कर आसानी से टाइप कर सकते हैं? कुछ समय पहले ही गूगल ने अपने एप गूगल डॉक्स में वॉइस टाइपिंग का एक खास फीचर जोड़ा है। इस एप में आप अपनी रीजनल भाषा में बोलकर कुछ भी लिख सकते हैं। गूगल का यह खास फीचर 40 अलग अलग भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें हिंदी, मराठी, नेपाली, तमिल आदि कई भाषा शामिल हैं। ऐसे में किसी चीज को जल्द से जल्द लिखने में गूगल का ये फीचर काफी मददगार है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि आप कैसे गूगल डॉक्स पर बोलकर टाइपिंग कर सकते हैं?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

    इन स्टेप्स को फॉलो करके आप भी कर सकते हैं गूगल डॉक्स पर बोलकर टाइपिंग

    सबसे पहले आपको www.docs.google.co पर विजट करना होगा।आपके सामने अब स्क्रीन पर एक + का आइकन दिखेगा।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

    उस आइकन पर क्लिक करने के बाद एक नया ब्लैंक डॉक्यूमेंट खुलेगा।अब आपको सबसे ऊपर की तरफ टूल्स के ऑप्शन पर जाकर वॉइस टाइपिंग का चयन करना होगा।