Tips and Tricks: फोन का स्टोरेज हो गया है फुल, तो इस ट्रिक की मदद से बिना कुछ डिलीट किए मेमोरी को करें खाली

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Wed, 05 Jan 2022 04:16 PM IST
Tech Tips and Tricks you can upload your files on google drive to make extra storage space in phone tech news in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    अक्सर हम सभी लोग मोबाइल फोन की फुल होते स्टोरेज से परेशान रहते हैं। मोबाइल स्टोरेज फुल होने के बाद कई तरह की दिक्कतों का सामना हम लोगों को करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में हमारे स्मार्टफोन की प्रोसेसिंग पावर काफी धीमी हो जाती है। इस कारण फोन काफी हैंग करता हैै। ऐसे में छोटे छोटे टास्क को करने में काफी समय लगता है। अगर आप भी मोबाइल फोन की फुल होते स्टोरेज प्रॉब्लम से परेशान हैं, तो हम आपको एक कमाल की ट्रिक बताने वाले हैं। इस ट्रिक की मदद से आप बिना कुछ डिलीट किए अपने फोन में एक्स्ट्रा स्पेस बना सकते हैं। ऐसे में आपके फोन की हैंग होने की समस्या भी दूर हो जाएगी और आपको अपना जरूरी डाटा भी नहीं खोना पड़ेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस पूरे प्रोसेस के बारे में, जिसे फॉलो करने के बाद आप बिना कुछ डिलीट किए अपने फोन में एक्स्ट्रा स्पेस बना पाएंगे।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आप में से कई लोग सोच रहे होंगे कि आखिर बिना कुछ डिलीट किए कैसे एक्स्ट्रा स्पेस बना सकते हैं? तो इसका जवाब है, हां ऐसा हो सकता है। इसके लिए आपको अपने जरूरी फाइल्स और फोल्डर्स को गूगल ड्राइव में अपलोड करना है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में गूगल ड्राइव एप्लीकेशन को ओपन करना है। उसके बाद होम स्क्रीन पर दिख रहे प्लस आइकन को टैप करें। इस प्रोसेस के बाद आपको अपलोड के विकल्प का चयन करना है।