Smartphone Tips: स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है जेल

बीते कुछ सालों के दौरान दुनिया भर में स्मार्टफोन का चलन काफी बढ़ा है। इसके आने से आज हमारे कई काम आसान बन गए हैं। मोबाइल फोन के आने से वैश्विक सूचना प्रवाह में तेजी आई है। अब लोग घर बैठे कहीं भी किसी से बात या उसको मैसेज भेज सकते हैं। पहले जहां छोटे-छोटे कामों को करने के लिए हमारा काफी समय बर्बाद होता था। अब हमारा वही काम मोबाइल फोन की मदद से कुछ मिनटों में हो जाता है। आज बड़े पैमाने पर स्मार्टफोन्स का उपयोग पर्सनल यूज, एजुकेशन, बिजनेस, जॉब आदि के लिए किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ लगातार ऐसी कई घटनाएं सामने निकलकर आ रही हैं, जहां पर मोबाइल फोन का गलत ढंग से उपयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें भूलकर भी स्मार्टफोन पर नहीं करनी चाहिए। अगर आप इन गलतियां को अपने स्मार्टफोन पर करते हैं, तो आपको जेल भी हो सकती है।

प्राइवेट फोटो और वीडियो को लीक करना
अगर आप बिना अनुमति किसी व्यक्ति की प्राइवेट फोटो या वीडियो को सोशल मीडिया पर अपने स्मार्टफोन से लीक करते हैं, तो इस स्थिति में आपको जेल हो सकती है। किसी भी व्यक्ति की प्राइवेट फोटो या वीडियो को लीक करना साइबर अपराध है।

असंवेदनशील गतिविधियां
आपको अपने मोबाइल फोन पर कभी भी असंवेदनशील गतिविधियों को अंजाम नहीं देना चाहिए। ऐसा करने पर आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कभी भी अपने स्मार्टफोन में बम या हथियार बनाने से जुड़ी चीजों को सर्च ना करें। ऐसा करने पर आपको जेल भी हो सकती है।