Smartphone Tips: किसी भी स्मार्टफोन के चार्जर से अपना मोबाइल न करें चार्ज, वरना हो सकते हैं ये नुकसान

आशिकी पटेल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीआशिकी पटेल
Thu, 27 Jan 2022 05:02 PM IST
Smartphone Tips keep these things in your mind if you charge your smartphone with any charger
किसी भी स्मार्टफोन के चार्जर से अपना मोबाइल न करें चार्ज - फोटो : iStock

    स्मार्टफोन आजकल हर किसी की जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन गया है। अपना हर छोटा-बड़ा काम लोग स्मार्टफोन के जरिए ही पूरा करने लगे हैं। अमीर, गरीब, जवान, बुजुर्ग अब हर किसी के हाथ में इसे देखा जा सकता है। शॉपिंग हो, पढ़ाई या ट्रैवल स्मार्टफोन से ही हम अपने कई काम निपटा लेते हैं। लोग अपनी अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से फोन खरीदते हैं। कोई अच्छा कैमरा, तो कोई अधिक बैटरी बैकअप वाला फोन चाहता है। आजकल बाजार में कई तरह के स्मार्टफोन मौजूद हैं। सबकी बनावट और कीमत भी अलग है। लेकिन ज्यादातर फोन्स में एक बात कॉमन होती है, वो है चार्जर। अब अक्सर चार्जर टाइप सी ही आ रहे हैं जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन हैं। ऐसे में लोग किसी भी चार्जर से अपने फोन को चार्ज कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी चार्जर से फोन चार्ज करना सही नहीं होता? जी हां, इससे फोन के जल्दी खराब होने की संभावना रहती है। इसलिए हमें किसी दूसरे फोन के चार्जर से अपना फोन चार्ज करते समय कुछ बातों को ध्यान रखना चाहिए, आइए हैं उनके बारे में...

    किसी भी स्मार्टफोन के चार्जर से अपना मोबाइल न करें चार्ज
    किसी भी स्मार्टफोन के चार्जर से अपना मोबाइल न करें चार्ज - फोटो : iStock

    इन बातों का रखें ध्यान

    कई बार मोबाइल का असली चार्जर खराब होने के बाद लोग सस्ते चार्जर खरीद लाते हैं। लेकिन ये सस्ते और टिकाऊ चार्जर आपके लिए कई बार खतरा बन सकते हैं। साथ ही आपके मोबाइल को भी खराब कर सकते हैं। ऐसे में हमेशा ओरिजनल चार्जर ही खरीदें। लोकल कंपनी या फिर अन्य कंपनी का चार्जर न खरीदें।

    किसी भी स्मार्टफोन के चार्जर से अपना मोबाइल न करें चार्ज
    किसी भी स्मार्टफोन के चार्जर से अपना मोबाइल न करें चार्ज - फोटो : iStock

    इसके अलावा किसी दूसरे चार्जर से अपने फोन को चार्ज नहीं करना चाहिए, क्योंकि दूसरे फोन के चार्जर से फोन चार्ज करते समय कई बार बैटरी के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।