Smartphone Tips: अगर पुराना फोन पड़ गया है धीमा? तो अपनाएं ये 4 ट्रिक्स, बढ़ जाएगी मोबाइल की स्पीड

आशिकी पटेल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीआशिकी पटेल
Wed, 05 Jan 2022 03:20 PM IST
Smartphone Tips and trick how to improve performance of old android phone Tech news in Hindi
पुराने फोन की स्पीड बढ़ाने का तरीका - फोटो : पिक्साबे

    आजकल स्मार्टफोन के बिना लोगों का कोई काम नहीं हो सकता। पिछले कुछ सालों में स्मार्टफोन का इस्तेमाल इतनी तेजी से बढ़ा है कि अब हर किसी के हाथों में इसे देखा जा सकता हैं। अमीर, गरीब, जवान, बुजुर्ग सभी के लिए स्मार्टफोन उनके जीवन का एक जरुरी हिस्सा बन चुका है। हर छोटा बड़ा काम अब फोन पर ही किया जाने लगा है। ज्यादा इस्तेमाल होने की वजह से कुछ समय के बाद अधिकतर स्मार्टफोन की स्पीड धीमी पड़ जाती है। ऐसे में कई बार हम नया फोन खरीदने के लिए सोचने लगते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ट्रिक्स बताएंगे, जिसके जरिए आपको नया फोन खरीदने की कोई जरूरत नहीं होगी और आपके हजारों रुपये बच जाएंगे। इन ट्रिक्स से आपका पुराना फोन ही नए की तरह फास्ट काम करेगा। इसके लिए आपको बस अपने फोन की कुछ सेटिंग्स में बदलाव करना होगा, तो चलिए जानते हैं क्या हैं वो टिप्स और ट्रिक्स...

    पुराने फोन की स्पीड बढ़ाने का तरीका
    पुराने फोन की स्पीड बढ़ाने का तरीका - फोटो : iStock

    फोन को अपडेट करते रहें

    फोन को समय-समय पर अपडेट करते रहें। इसके लिए अपने फोन की सेटिंग में जाएं और सिस्टम अपडेट ऑप्शन को ढूंढे। इस पर क्लिक करने से आपको पता लग जाएगा कि आपके फोन के लिए कोई अपडेट है या नहीं। अगर है, तो तुरंत फोन अपडेट कर लें।

    पुराने फोन की स्पीड बढ़ाने का तरीका
    पुराने फोन की स्पीड बढ़ाने का तरीका - फोटो : iStock

    इन ऐप्स को तुरंत हटाएं

    ऐसे ऐप्स को अपने फोन में न रखें जो जरूरी न हों। यानी फालतू ऐप्स को तुरंत फोन से हटा दें। इसके अलावा कुछ ऐसे ऐप्स भी होते हैं जो लगातार बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, उन्हें भी फोन में न रखें।

    और पढ़ें...