Smartphone Facts: अब स्मार्टफोन में क्यों नहीं आ रही रिमूवेबल बैटरी, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

आशिकी पटेल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीआशिकी पटेल
Sat, 12 Feb 2022 04:32 PM IST
Smartphone Facts Why removable battery is no longer used in mobile  know the reason
अब स्मार्टफोन में क्यों नहीं आ रही रिमूवेबल बैटरी, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह - फोटो : iStock

    एक समय था जब मोबाइल फोन को खोलकर उसकी बैटरी निकाली जा सकती थी। कुछ लोग अपने पास एक अधिक बैटरी रखते थे और अचानक से फोन डिस्चार्ज होने पर बैटरी बदल कर दूसरी लगा लेते थे। बाजार में फोन से ज्यादा बैटरियां मौजूद रहती थीं। सिर्फ यही नहीं मोबाइल के पुराना होने पर नई बैटरी उसमें दोबारा जान डाल देती थी। हालांकि अब स्मार्टफोन्स के डिजाइन्स पूरी तरह बदल चुके हैं। अब जितने भी स्मार्टफोन्स आ रहे हैं उनमें बैटरी अंदर ही फिक्स रहती है। इन बैटरियों को फोन से निकाला नहीं जा सकता। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि आखिर धीरे-धीरे स्मार्टफोन्स से रिमूवेबल बैटरी को क्यों गायब होते चले गए? बहुत कम लोग ही होंगे जिन्होंने इस बात पर गौर किया होगा। तो चलिए आज जानते हैं कि मोबाइल फोन से आखिर रिमूवेबल बैटरी को क्यों हटा दिया गया है और इससे ग्राहकों पर क्या असर होता है...

    अब स्मार्टफोन में क्यों नहीं आ रही रिमूवेबल बैटरी, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
    अब स्मार्टफोन में क्यों नहीं आ रही रिमूवेबल बैटरी, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह - फोटो : iStock

    फोन से रिमूवेबल बैटरी को आखिर क्यों हटा दिया गया?

    स्मार्टफोन को पतला करने के लिए

    अब लोगों को स्लिम फोन पंसद आने लगे हैं। इसे देखते हुए सभी मोबाइल कंपनियों ने नॉन रिमूवेबल बैटरी का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। ऐसा करने से मोबाइल पहले की अपेक्षा काफी पतले हो गए, जिन्हें पॉकेट में रखने में काफी आसानी होती है।

    अब स्मार्टफोन में क्यों नहीं आ रही रिमूवेबल बैटरी, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
    अब स्मार्टफोन में क्यों नहीं आ रही रिमूवेबल बैटरी, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह - फोटो : Pixabay

    मोबाइल को वाटरप्रूफ बनाने के लिए

    आजकल बाजार में ज्यादातर वाटरप्रूफ मोबाइल फोन मौजूद हैं। जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं। ऐसे में फोन में रिमूवेबल बैटरी होगी तो उसे वॉटरप्रूफ नहीं बनाया जा सकता।नॉन रिमूवेबल बैटरी होने की वजह से फोन को काफी अच्छे तरीके से पैक किया जाता है।

    और पढ़ें...