Server: क्या होता है सर्वर और कैसे करता है ये काम? आसान शब्दों में यहां समझें सबकुछ

ऑनलाइन काम करते हुए अक्सर हम सर्वर नाम का उपयोग करते हैं। कभी इंटरनेट नहीं चलता है तो कहा जाता है की सर्वर डाउन हो गया है, कुछ समय बाद कोशिश करना। ऑनलाइन काम करते हुए, बैंक,ऑफिस, या किसी भी ऐसी संस्था में जाने पर जब कोई ऑनलाइन काम रुक जाता है तो कहा जाता है की सर्वर डाउन हो गया है। आज हम बात करेंगे सर्वर की। सर्वर का काम डाटा जुटाना होता है और अपने से जुड़े हुए और भी उपकरणों को सुविधा देना है। जब किसी को कंप्यूटर से कोई जानकारी चाहिए होती है वो उस सर्वर को सूचना के लिए सूचना भेजता है, जैसे ही सर्वर को सूचना मिलती है वो तुरंत जानकारी मांगने वाले को सूचना दे देता है। सर्वर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर दोनों हो सकता हैं। यदि हार्डवेयर सर्वर की बात करें एक मजबूत प्रोसेसर के साथ हार्ड डिस्क भी बड़ा सर्वर होता है। वहीं अगर सर्वर सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये हार्डवेयर सर्वर का उपयोग करके अलग अलग नेटवर्क को सर्विस देते हैं।आइए जानते है सर्वर के बारे में विस्तार से......

सर्वर का क्या काम है
किसी भी संस्था में जहां इंटरनेट का उपयोग होता है वहां सर्वर की जरुरत होती है।इसके उपयोग से कई सारे काम आसान हो जाते हैं।इसमें जो प्रोग्राम्स होते हैं उनसे बड़े बड़े ऑनलाइन वर्क,गणितीय गणनाएं, बैंक में बड़े लेन देन,रसीद काटने से काम जैसे काम सुरक्षा और गोपनीयता के साथ बहुत आसानी से मिनटों में हो जाते हैं।

आजकल हर बड़ी संस्था में, कम से कम एक सर्वर या जरुरत के अनुसार एक से ज्यादा भी सर्वर लगाए जाते हैं।जिससे ऑफिस के सारे यंत्रों का प्रबंधन किया जाता है।