Quantum Computing: क्या होती है क्वांटम कंप्यूटिंग, दुनिया के बड़े देश क्यों पड़े इस तकनीक के पीछे?

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Wed, 08 Dec 2021 12:19 PM IST
Quantum Computing What is Quantum Computer and How will it change the future
क्वांटम कंप्यूटिंग क्या है - फोटो : Istock

    ये दौर चौथी औद्योगिक क्रांति का है। डाटा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग की दौड़ में कई बड़े देश एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जो देश डाटा को कंट्रोल करेगा वो पूरे विश्व को नियंत्रित करेगा। हालांकि बिना क्वांटम कंप्यूटिंग की दौड़ में आगे हुए ऐसा कर पाना संभव नहीं है। आज बड़े पैमाने पर दुनिया के देशों के बीच एक इंफॉर्मेशन वॉर चल रही है। बड़े बड़े देश दूसरे देशों के महत्वपूर्ण डाटा में सेंध लगाकर उसको हथियाना चाहते हैं। इसके लिए विशाल पैमाने पर सुपर कंप्यूटर्स का सहारा लिया जा रहा है। हालांकि आज के हमारे कंप्यूटर्स क्लासिकल कंप्यूटिंग मॉडल पर काम करते हैं, जिसमें सूचनाओं को प्रोसेस करने में काफी समय लगता है। बड़ी बड़ी इक्वेशन को हल करने में वे अपना काफी समय व्यतीत करते हैं। वहीं भविष्य के क्वांटम कंप्यूटर्स की प्रोसेसिंग पावर आज के सुपर कंप्यूटर्स से कहीं ज्यादा अधिक होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि क्या होते हैं क्वांटम कंप्यूटर और कैसे ये भविष्य को एक नया रूप देंगे।

    क्वांटम कंप्यूटिंग क्या है
    क्वांटम कंप्यूटिंग क्या है - फोटो : Istock

    आज हमारे और कंप्यूटर के बीच में जो भाषा विकसित हुई है, उसे बाइनरी लैंग्वेज कहा जाता है। इसे इस तरह समझिए एक तलाब के किनारे A (Human) खड़ा है और दुसरे किनारे पर B (कंप्यूटर) है। दोनों में एक समझ बन गई है कि अगर A एक बार लाइट जलाता है और बंद करता है, तो उसका मतलब अल्फाबेटिकल लैंग्वेज में A है। दो बार जलाता है और बंद करता है तो B। इसी के आधार पर बाइनरी डिजिट की मदद से हम कंप्यूटर से कम्युनिकेट करते हैं।

    क्वांटम कंप्यूटिंग क्या है
    क्वांटम कंप्यूटिंग क्या है - फोटो : Istock

    ये बाइनरी डिजिट 0 और 1 होती हैं, जिसमे 0 ऑफ स्टेट और 1 ऑन स्टेट को प्रदर्शित करता है। ये प्रक्रिया ट्रांजिस्टर की मदद से होती है। ट्रांजिस्टर अगर ऑफ है तो 0 और अगर ऑन है तो 1। इसी से सभी प्रोग्राम और डाटा शेयर होते हैं। 8 बार जब हम इनको एक समूह में लाते हैं तो 1 बिट्स का निर्माण होता है। इन्हीं आधारों पर हमारा आज का क्लासिकल कंप्यूटर डाटा की प्रोसेसिंग करता है।