काम की बात: फोन चोरी होने के बाद ऐसे करें अपने पेटीएम अकाउंट को ब्लॉक, नहीं तो उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

फोन चोरी होने की घटना आज कल एक आम बात हो गई है। रोजाना हजारों की संख्या में फोन चोरी हो रहे हैं। आज के इस डिजिटल दौर में हमारे फोन में कई तरह के पेमेंट एप्स होते हैं। फोन चोरी होने की स्थिति में इनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आपके फोन चोरी होने के साथ-साथ बैंक अकाउंट भी खाली होने का खतरा बढ़ जाता है। भारत में अब तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें इस तरह की घटनाओं को दर्ज किया गया है। इस वजह से आज के आधुनिक दौर में इंसान को हर एक स्तर पर सजग रहने की जरूरत है, नहीं तो कब क्या हो जाए कुछ पता नहीं होता। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे फोन चोरी होने के बाद अपने पेटीएम अकाउंट को ब्लॉक कर सकते हैं।

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप फोन चोरी होने के बाद अपना पेटीएम अकाउंट ब्लॉक कर सकते हैं -
फोन चोरी होने के बाद आपको बिना देरी किए हुए पेटीएम पेमेंट बैंक के कस्टमर केयर नंबर 01204456456 पर कॉल करना है।अब आपको अपनी भाषा का चयन करना है।उसके बाद फोन खो जाने या पेटीएम अकाउंट को ब्लॉक करने के ऑप्शन का चयन करें।

इसे करने के बाद आपका जो फोन खोया है उसका मोबाइल नंबर एंटर करें।अब आपको डिवाइस से लॉग आउट के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।इसे करने के बाद आपको पेटीएम की वेबसाइट पर विजिट करना है और वहां पर 24*7 के हेल्प ऑप्शन को सेलेक्ट करें।