Voter ID Card: बड़ा आसान है वोटर आईडी कार्ड में एड्रेस को अपडेट करना, जानें क्या है प्रोसेस

देश में चुनावों का दौर शुरू होने जा रहा है। एक स्वच्छ लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए चुनावों का बहुत बड़ा महत्व होता है। इसी वजह से चुनावों को लोकतंत्र का पर्व भी कहा जाता है। भारत में बड़े पैमाने पर इलेक्शन के दौरान वोटिंग की जाती है। हालांकि इलेक्शन में वोट डालने के लिए हमारे पास वैलिड वोटर आईडी कार्ड का होना बहुत जरूरी है। इसके बगैर हम वोटिंग प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ वोटर आईडी कार्ड का उपयोग चुनावों के अलावा कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी किया जाता है। अक्सर हम एक जगह से दूसरी जगह पर शिफ्ट हो जाते हैं। अगर हाल फिलहाल में आपने भी अपने एड्रेस को चेंज किया है, तो ऐसे में आपको तुरंत अपने पते को वोटर आईडी कार्ड में अपडेट करवा लेना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम उस प्रक्रिया के बारे में जानेंगे, जिसकी मदद से आप अपने वोटर आईडी कार्ड में एड्रेस को चेंज करवा सकते हैं। ये प्रक्रिया काफी आसान है। इसे आप अपने घर बैठे आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -

वोटर आईडी कार्ड पर एड्रेस अपडेट करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
इसके लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट www.nvsp.in पर लॉगिन करना होगा।अब आपको online application for registration of new voter/transfer from AC to AC के फॉर्म 6 का चयन करना है।अगर आपने अपना एड्रेस एक निर्वाचन क्षेत्र के भीतर ही बदला है, तो फॉर्म 8 के विकल्प का चयन करें।

इस प्रक्रिया को करने के बाद आपको अपना नाम, जन्म तिथि, राज्य, निर्वाचन क्षेत्र, वर्तमान स्थाई पता सहित अन्य जरूरी डिटेल्स को दर्ज करना होगा।नेक्स्ट स्टेप में फोटोग्राफ, एड्रेस प्रूफ, उम्र आदि के जरूरी दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करना है।