काम की बात: अगर शादी के बाद बदला है आपका सरनेम, तो पैन कार्ड पर कुछ इस तरह कराएं उसको चेंज

पैन कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसका उपयोग कई जरूरी चीजों के लिए किया जाता है। सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों में काम करने के लिए पैन कार्ड की मांग की जाती है। ऐसे में पैन कार्ड पर आपकी सभी जरूरी डिटेल्स का ठीक होना जरूरी है। अगर आपकी कुछ डिटेल्स इसमें गलत अंकित हुई हैं, तो भविष्य में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी तरफ शादी के बाद अक्सर महिलाएं अपने पति का सरनेम अपने नाम के आगे लगाती हैं। ऐसे में नाम बदलने पर पैन कार्ड पर भी नाम को अपडेट करना काफी जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो भविष्य में आपके समक्ष कई मुश्किलें आ सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे शादी के बाद अपने पैन कार्ड पर नाम को अपडेट कर सकती हैं। ये प्रक्रिया काफी आसान है। आगे बताए गए प्रोसेस की मदद से आप अपने सरनेम को आसानी से चेंज करवा सकती हैं -

इन स्टेप्स को फॉलो करके पैन कार्ड पर अपडेट करवाएं अपना सरनेम
इस प्रोसेस को करने के लिए सबसे पहले आपको https://tin.tin.nsdl.com/pan2/servlet/NewPanCorrectDSC वेबसाइट पर विजिट करना है।वेबसाइट को ओपन करने के बाद आपको अपनी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करके उसे सब्मिट करना होगा।अब आपको उस सेल का चयन करना है, जो आपके नाम के सामने बना हुआ है। उसी में आपको अपने पैन का उल्लेख भी करना होगा।

इसके बाद आपको अपनी जानकारी को वेरीफाई करके वैलिडेट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।आपकी इंफॉर्मेशन जब वेरीफाई हो जाएगी उसके बाद आपको सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।अब आपको पेमेंट के पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।