काम की बात: पैन कार्ड धारक भूल कर भी ना करें ये गलती, वरना लगेगा 10 हजार रुपये का जुर्माना

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Wed, 24 Nov 2021 11:50 AM IST
NSDL PAN card holders never do these mistakes otherwise you will be fined rupees 10 thousand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

    पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों से जुड़े कई कामों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। अक्सर जब हम किसी नौकरी में प्रवेश करते हैं, तो उस वक्त हमसे पैन कार्ड की मांग की जाती है। ऐसे में कई कामों को करवाने के लिए पैन कार्ड की जरूरत हमको पड़ती है। इसके अलावा कई फाइनेंशियल कामों को करने के लिए भी इसकी आवश्यकता हम लोगों को होती है। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे लोग भी हैं, जो पैन कार्ड से संबंधित कई गलतियां ऐसी करते हैं, जिसके चलते उनको एक बड़ा जुर्माना भरना पड़ता है। पैन कार्ड काफी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। इससे जुड़ी अगर कोई गलती आप करते हैं, तो भविष्य में आपसे एक बड़ा जुर्माना वसूला जा सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको पैन कार्ड से जुड़ी उस गलती के बारे में बताने वाले हैं, जिसे करने पर आपको 10 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

    pan card
    pan card - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/

    अगर आप एक साथ दो पैन कार्ड रखते हैं, तो इस स्थिति में आपसे एक बड़ा जुर्माना वसूला जा सकता है। यही नहीं इसके चलते आपके बैंक अकाउंट को भी फ्रीज कर दिया जाएगा। ऐसे में अगर आपके पास दो पैन कार्ड है, तो उसे फौरन सरेंडर कर दीजिए।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

    अगर आप दूसरे पैन कार्ड को सरेंडर नहीं करते तो हो सकता है भविष्य में आपको एक बड़ा जुर्माना भरना पड़ जाए। इनकम टैक्स सेक्शन 272B में इस बात का प्रावधान किया गया है।