WhatsApp New Year Tips: बड़ी कमाल की है ये व्हाट्सएप ट्रिक, एक साथ 250 लोगों को कर सकेंगे न्यू ईयर विश

व्हाट्सएप आज दुनियाभर में एक लोकप्रिय ऐप है। करोड़ो लोग इसका इस्तेमाल अपने प्रर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के लिए करते हैं। इस ऐप ने लोगों के बीच की दूरियों को कम किया है। इसके जरिए लोग दूर रहकर भी एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। कोई भी त्योहार हो या अवसर लोग व्हाट्सएप के जरिए एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। 2022 का स्वागत करने और अपने करीबियों, रिश्तोदारों, दोस्तों व अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल अधिक किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी नए साल पर सारे गिले शिकवे भूलकर सभी को न्यू इयर विश करना चाहते हैं तो, हम आपके लिए एक बेहद आसान सा तरीका लाए हैं। जिससे आप एक ही बार में अपने मन मुताबिक चुने लोगों को न्यू इयर विश कर सकेंगे। खास बात ये है कि आपको इसके लिए कोई भी ग्रुप बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप एक ही सेकेंड में सभी लोगों को एक ही मैसेज के जरिए शुभकामनाएं दे पाएंगे। तो आइए जानते हैं इसके बारे में...

अगर आप एक ही मैसेज अपने सभी कॉन्टैक्ट को फॉरवर्ड करते हैं तो इसके लिए आप एक बार में केवल पांच लोगों को ही भेज सकते हैं। ऐसे करने में आपका काफी समय लग जाता है, लेकिन इस नए तरीके से आप एक ही मैसेज को एक ही बार में सबके पास भेज सकते हैं।

अगर आप भी व्हाट्सएप पर एक साथ कई लोगों को नया साल विश करना चाहते हैं, तो आपको इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं है। इस तरीके से एक साथ 250 लोगों को मैसेज भेजा जा सकता हैं।
- Google Maps: बड़े खास हैं गूगल मैप्स के ये फीचर्स, आपकी यात्रा को बना देंगे आसान
- WhatsApp: व्हाट्सएप के इस लिंक पर क्लिक करना पड़ सकता है भारी, ऐसे करें फिशिंग अटैक की पहचान
- Jio Happy New Year 2022: जियो ने ग्राहकों के लिए पेश किया हैप्पी न्यू ईयर 2022 प्लान, 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेंगे ढेरों फायदे