काम की बात: व्हाट्सएप कॉल के दौरान अब नहीं होगा आपका ज्यादा डाटा खर्च, ऐसे करें इस फीचर को इनेबल

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Thu, 14 Oct 2021 05:50 PM IST
Mobile phone tips and tricks This feature of whatsapp will reduce your data consumption during whatsapp audio and video call
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    ये दौर सूचना क्रांति का है। इंफॉर्मेशन एज के इस युग में आज दूर होके भी हम पास हैं। सूचना ने हम सभी को करीब लाकर खड़ा कर दिया है, तभी तो आज के युग को वैश्वीकरण की संज्ञा दी गई है। तमाम बड़े सोशल नेटवर्किंग माध्यमों की मदद से लोग एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इन सोशल नेटवर्किंग एप्स पर आप बिना किसी शुल्क के इंटरनेट कॉलिंग कर सकते हैं। हालांकि कॉलिंग के दौरान हमारे इंटरनेट डाटा की खपत ज्यादा होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको व्हाट्सएप के एक ऐसे खास फीचर के बारे में बताने वाले हैं, जिसे इनेबल करने के बाद इंटरनेट कॉलिंग के समय ज्यादा डाटा खर्च नहीं होगा। अगर आप व्हाट्सएप के जरिए ज्यादा वीडियो या ऑडियो कॉल करते हैं, तो आपको इस फीचर के बारे में जरूर जानना चाहिए। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    व्हाट्सएप के इस फीचर को एक्टिवेट करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

    सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सएप को ओपन करना होगा।व्हाट्सएप ओपन करने के बाद आपको सबसे ऊपर दाईं तरफ बने तीन डॉट्स के ऑप्शन को क्लिक करना है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    अब आपके स्क्रीन पर कई सारे ऑप्शन आ जाएंगे।उनमें से आपको सेटिंग के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।इसे करने के बाद आपको स्टोरेज एंड डाटा के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।